Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वैष्णोदेवी के भक्‍त दर्शन को आतुर, 12वें दिन भी बंद रही यात्रा, जम्मू कश्मीर में यलो अलर्ट

Advertiesment
हमें फॉलो करें Vaishno Devi Yatra remained closed for 12th day due to heavy rains

सुरेश एस डुग्गर

जम्मू , शनिवार, 6 सितम्बर 2025 (17:24 IST)
Vaishno Devi Yatra News : जम्मू कश्मीर में मौसम की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर प्रदेश में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि वैष्णो देवी यात्रा आज लगातार 12वें दिन भी बंद रही। दरअसल पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश की वजह से जेहलम का जल स्तर फिर बढ़ने लगा है। जिला बारामुल्ला के उड़ी सेक्टर में अधिकारियों ने जेहलम नदी के जल स्तर में उल्लेखनीय वृद्धि के बाद शनिवार को एक बार फिर बाढ़ की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।

अधिकारियों ने बताया कि नदी का जल स्तर वर्तमान में लगभग 630 क्यूमेक्स पर बह रहा है। आने वाले घंटों में इसके और बढ़ने की आशंका है। ऐसे में निचले इलाकों के लिए इससे खतरा पैदा हो सकता है। अधिकारियों ने जेहलम और अन्य जल निकायों के पास किसी भी प्रकार की आवाजाही पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने आसपास रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने के लिए कहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल स्तर बढ़ता है तो वे सुरक्षित इलाकों की ओर चले जाएं।
ALSO READ: Jammu Kashmir Weather Update : अगले 2 दिन भारी, ट्रेनें 15 सितम्बर तक रद्द, वैष्णो देवी यात्रा 8 दिन से बंद
इस बीच, एसडीएम उड़ी ने तहसीलदार उड़ी/बोनियार को नदी के पास लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित करने के निर्देश भी दे दिए हैं। इसके अलावा एनएचपीसी-एक और दो को बाढ़ संभावित क्षेत्रों में जनता को सतर्क करने के लिए लगातार घोषणाएं करने को कहा गया है। दूसरी ओर माता वैष्णो देवी की यात्रा लगातार 12वें दिन भी बंद रही क्योंकि त्रिकूट पर्वत क्षेत्र में खराब मौसम और भूस्खलन की घटनाओं के कारण श्रद्धालुओं के लिए रास्ता असुरक्षित हो गया है।
ALSO READ: नवरात्र में कर रहे हैं वैष्णो देवी जाने की प्लानिंग, जान लें व्यवस्था से जुड़ी यह जरूरी खबर
पिछले कई दिनों से भारी बारिश के चलते भूस्खलन और मार्ग बंद होने की स्थिति बनी हुई है, जिससे यात्रा बाधित हुई है। श्रीनगर के क्षेत्रीय मौसम केंद्र के अनुसार, जिले में 7 सितंबर तक कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन 8 और 9 सितंबर को गरज-चमक और तेज हवा के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Tata Motors की कारें सस्ती, 65000 से 1.55 लाख तक का फायदा, जानिए किस मॉडल के कितने गिरे दाम