उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल कोश्यारी को बताया अमेजन पार्सल, वापस नहीं बुलाने पर आंदोलन की दी चेतावनी

Webdunia
गुरुवार, 24 नवंबर 2022 (23:53 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना के एक धड़े के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने छत्रपति शिवाजी महाराज पर टिप्पणी को लेकर गुरुवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को हटाने की मांग की और राज्य के राजनीतिक दलों से उनके खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया। ठाकरे ने यह चेतावनी भी दी कि अगर अगले कुछ दिनों में मांग पर कोई फैसला नहीं किया गया तो उनकी पार्टी राज्यव्यापी बंद की योजना बना सकती है।

पिछले सप्ताह औरंगाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में कोश्यारी ने कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज पुराने दिनों के आदर्श थे। ठाकरे ने कहा, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी लगातार राज्य के आदर्शों का अपमान कर रहे हैं। मैं विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों से उनके खिलाफ एकजुट होने और राज्यपाल को वापस बुलाने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की अपील करता हूं।

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख ने कहा, मैं तीन से पांच दिन तक इंतजार करूंगा। इस अवधि के दौरान, मैं उनके खिलाफ एकजुट होने के लिए राज्य के विभिन्न राजनीतिक दलों से संपर्क करूंगा। मैं कोश्यारी के खिलाफ शांतिपूर्ण राज्यव्यापी बंद करने के बारे में सोच रहा हूं।

ठाकरे की यह टिप्पणी मुद्दे पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार द्वारा की गई इस टिप्पणी के बाद आई है कि राज्यपाल ने सारी हदें पार कर दी हैं। कोश्यारी को केंद्र सरकार द्वारा भेजा गया अमेजन पार्सल करार देते हुए, ठाकरे ने कहा, हम यहां महाराष्ट्र में यह पार्सल नहीं चाहते हैं। चूंकि हम इसे नहीं चाहते हैं, इसलिए आपको (केंद्र) इसे वापस लेना चाहिए।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड में 'हरेला' पर रोपे गए रिकॉर्ड 8 लाख से अधिक पौधे, धामी ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में 125 यूनिट बिजली मुफ्त

Weather Update: देशभर में मानसून सक्रिय, वाराणसी का नमो घाट पानी में डूबा, IMD का अलर्ट

LIVE : 7.3 तीव्रता के भूकंप से थर्राया अलास्का आइलैंड, सुनामी की चेतावनी

पहलगाम हमले का बदला चाहते हैं ओवैसी, ऑपरेशन सिंदूर पर क्या कहा?

अगला लेख