जाकिर नाइक को फीफा वर्ल्ड कप में निमंत्रण पर कतर ने दिया यह जवाब

Webdunia
गुरुवार, 24 नवंबर 2022 (23:42 IST)
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि कतर ने भारत को जानकारी दी है कि विवादास्पद उपदेशक और भगोड़े जाकिर नाइक को फीफा फुटबॉल विश्वकप 2022 में हिस्सा लेने के लिए कोई निमंत्रण नहीं दिया गया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि जाकिर नाइक भारतीय कानून प्रणाली में आरोपी और घोषित भगोड़ा है। उन्होंने कहा कि जहां तक फीफा विश्वकप में जाकिर नाइक के हिस्सा लेने का सवाल है, इस विषय को कतर के समक्ष उठाया गया है।

उन्होंने बताया कि कतर ने हमें जानकारी दी है कि विवादास्पद उपदेशक और भगोड़े जाकिर नाइक को फीफा फुटबॉल विश्वकप 2022 में हिस्सा लेने के लिए कोई निमंत्रण नहीं दिया गया।

ज्ञात हो कि 2016 में भारतीय आतंकवाद निरोधक एजेंसी द्वारा आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने के बाद जाकिर नाइक कथित तौर पर 2016 में भारत छोड़कर मलेशिया चला गया था, जहां उसे स्थाई निवास प्रदान किया गया। भारत मलेशिया से उसके प्रत्यर्पण का अनुरोध कर चुका है।

बागची ने कहा कि मलेशिया से भी उसके (नाइक) प्रत्यर्पण की बात उठाई गई है ताकि उसे भारत में न्याय के कठघरे में खड़ा किया जा सके। उन्होंने कहा कि हम इस दिशा में प्रयास जारी रखेंगे। प्रवक्ता ने कहा कि उसे (नाइक को) हमारी कानून प्रणाली के तहत लाया जाना चाहिए और इस दिशा में जो भी कदम उठाए जाने चाहिए, उसे उठा रहे हैं ।

इस विषय पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा था कि उन्हें विश्वास है कि भारत इस मामले पर संबंधित अधिकारियों (कतर) के सामने 'कड़े शब्दों' में अपने विचार प्रकट करेगा।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : नासिक में भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की टक्कर में 7 लोगों की मौत

रूस से कच्चा तेल खरीदना देश के हित में, अमेरिकी दबाव को खारिज करे भारत

Tata Punch ने 4 साल से भी कम समय में बनाया अनोखा रिकॉर्ड

राहुल गांधी का तीखा कटाक्ष, मोदी सरकार में दलित और वंचित होना अपराध बन गया

पंजाब में भारी बारिश के बाद आपातकाल, 24 घंटे में 30 लोगों की मौत, 6 जिलों में सबसे ज्यादा तबाही

अगला लेख