suvichar

सावधान, अब समुद्र के रास्ते हमले की फिराक में हैं आतंकी

Webdunia
मंगलवार, 5 मार्च 2019 (11:39 IST)
पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे। इस हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में स्थित कुख्‍यात आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के बालाकोट स्थिति ठिकाने पर बड़ा हमला कर सैकड़ों आतंकियों को मार गिराया था। अब एक बार फिर देश पर आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है।

नौसेना प्रमुख सुनील लांबा ने हिन्द-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद में रक्षा क्षेत्र से जुड़े वैश्विक विशेषज्ञों और राजनयिकों को संबोधित करते हुए कहा कि हाल के वर्षों में क्षेत्र ने कई तरह का आतंकवाद देखा है और विश्व के इस हिस्से में कुछ ही देश इसकी जद में आने से बच पाए हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद ने हाल में जो वैश्विक रुख अख्तियार किया है, उससे यह खतरा और बढ़ गया है।

सुनील लांबा ने आगाह किया है कि अब आतंकी समुद्र के रास्ते देश में हमला कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें रिपोर्ट्स मिली है कि आतंकियों को समुद्र के रास्‍ते हमले करने को कहा गया है और इसके लिए आतंकियों को खास ट्रेनिंग दी गई है।
 



नौसेना प्रमुख लांबा ने कहा कि पाकिस्‍तान की ओर से आतंकवाद को फंडिंग की जा रही है। इसी कारण आज आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए खतरा बन गया है। उन्‍होंने कहा कि हमने तीन सप्‍ताह पहले जम्‍मू-कश्‍मीर में हुए भयावह हमले को देखा है। यह हिंसा चरमपंथियों द्वारा की गई थी, जो एक देश द्वारा सहायता प्राप्त थी। इस हमले का मकसद भारत को अस्थिर करने का प्रयास करना था।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp Data Privacy Case: सुप्रीम कोर्ट में Meta का हलफनामा, जानिए अब यूजर्स के डेटा और विज्ञापन शेयरिंग पर क्या बदलेंगे नियम

UP में स्वास्थ्य क्रांति : अब AI संभालेगा आपकी सेहत, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज के लिए बड़ी खुशखबरी

tejas fighter jet crash पर HAL का बयान, यह केवल जमीन पर हुई एक मामूली तकनीकी घटना थी

कानपुर हाईवे पर युवतियों ने किया नागिन डांस, पुलिस बनी 'सपेरा', दर्ज हुई FIR (वीडियो)

PRAHAAR : MHA की राष्ट्रीय आतंकवाद नीति जारी, जानिए कैसे होगी आपके हितों की रक्षा

सभी देखें

नवीनतम

Breaking News : रांची में एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 लोग थे सवार

MP में गिद्ध संरक्षण की बड़ी पहल: CM डॉ. यादव ने हलाली डेम में छोड़े 5 लुप्तप्राय गिद्ध, सैटेलाइट ट्रैकिंग से बढ़ी संख्या

326 दिन का हाईटेक ऑपरेशन : FPV ड्रोन, सैटेलाइट इमेजरी और UAV की मदद से 7 खूंखार आतंकी ढेर

इंदौर में शुरू हुई PM RAHAT Scheme : जानिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और क्या-क्या मिलेंगे फायदे

सिंगापुर में कौशल सहयोग को नई उड़ान, आईटीई कॉलेज सेंट्रल में एमओयू के साक्षी बने सीएम योगी

अगला लेख