Hanuman Chalisa

इस देश की जेलें हुईं बंद, नहीं है एक भी कैदी, सैकड़ों नौकरी खतरे में...

Webdunia
मंगलवार, 5 मार्च 2019 (10:57 IST)
एक ओर जहां दुनिया के कई देशों में अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, कहीं-कहीं तो जेलों में कैदियों के लिए जगह ही नहीं बची है, वहीं दूसरी ओर आपको जानकर हैरानी होगी कि एक देश ऐसा भी है, जहां अपराध खत्‍म हो चुके हैं, एक भी कैदी नहीं है। यही कारण है कि सरकार ने जेल बंद करने का फैसला लिया है, जिससे सैकड़ों लोगों की नौकरी खतरे में आ गई है।

खबरों के मुता‍बिक, दुनिया के कई देशों में बढ़ रहे अपराधों के बीच अपवाद के रूप में नीदरलैंड एक ऐसा देश है, जहां एक भी कैदी नहीं बचा है, यही कारण है कि सरकार ने जेल को बंद करने का फैसला लिया है। यहां अपराध का ग्राफ बिलकुल नीचे चला गया है।

नीदरलैंड सरकार के इस फैसले से जेल में काम करने वाले करीब 2 हजार लोगों की नौकरी खतरे में आ गई है। सरकार ने 700 लोगों को दूसरे विभाग में तबादले का नोटिस दिया है तो वहीं 1300 कर्मचारियों के लिए नौकरी ढूंढी जा रही है।

नीदरलैंड की कई जेलें बंद हो चुकी हैं। साल 2016 में एम्स्टर्डम और बिजल्मर्बज की जेल भी बंद हो चुकी है। इस देश की आबादी करीब 1 करोड़ 71 लाख है। 2016 में इस देश में 19 कैदी थे, लेकिन साल 2018 में यहां कोई कैदी नहीं रहा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: तेलंगाना में SIR का शेड्यूल बदला, कब आएगा ड्राफ्ट?

Har Ghar Tiranga 2026: यूपी में 5 करोड़ घरों तक पहुंचेगा अभियान, 14-15 अगस्त को सिनेमाघरों में राष्ट्रगीत-राष्ट्रगान

Top News 1 August: कुलगाम में आतंकी हमला, कमर्शियल LPG सिलेंडर सस्ता, PM मोदी ने गाली देने वाले बच्चों को किया माफ

CM हेमंत सोरेन का PM मोदी को पत्र, कहा- मांग के अनुरूप नहीं मिल रही छात्रवृत्ति राशि

कुलगाम में आतंकियों ने नाम पूछकर मारी गोली, 2 मजदूरों की मौत, किसने ली हमले की जिम्मेदारी?

अगला लेख