Hanuman Chalisa

खुशखबरी, अब तेजी से बुक होगी रेल टिकट

Webdunia
बुधवार, 25 अक्टूबर 2017 (11:13 IST)
मुंबई। सरकारी बैंकों में 2.11 लाख करोड़ रुपये की पूंजी डालने की घोषणा के बाद बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ऐतिहासिक रिकॉर्ड उच्च स्तर पर खुले हैं। सेंसेक्स जहां पहली बार 33,000 अंक के आंकड़े को पार कर गया वहीं निफ्टी भी 10,340 अंक के अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गया।
 
उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कल घोषणा की थी कि फंसे हुए कर्ज की समस्या के चलते पूंजी की कमी से जूझ रहे सरकारी बैंकों का पुन: पूंजीकरण करने के लिए सरकार 2.11 लाख करोड़ रुपये की पूंजी उनमें डालेगी। साथ ही उन्होंने 6.92 लाख करोड़ रुपये बुनियादी ढांचे के विकास पर खर्च करने की भी घोषणा की।
 
ब्रोकरों का मानना है कि इसी के चलते बाजार में तेजी की धारणा देखी गई और शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार गुलजार रहे।
 
बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 509.99 अंक यानी 1.56% के उछाल के साथ 33,117.33 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर खुला। इससे पहले 17 अक्तूबर को दिन में कारोबार के दौरान यह 32,699.86 अंक के उच्च स्तर पर गया था।
 
पिछले दो सत्र के कारोबार में सेंसेक्स में 224.41 अंक की बढ़त देखी गई है।
 
इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 कंपनियों के शेयरों पर आधारित निफ्टी 132.85 अंक यानी 1.30% चढ़कर 10,340.55 अंक के नए उच्च स्तर पर खुला है। इससे पहले वह 17 अक्तूबर को दिन में कारोबार के दौरान यह 10,251.85 अंक के उच्च स्तर पर पहुंचा था।
 
इस तेजी के दौरान भारतीय स्टेट बैंक का शेयर 19.47% चढ़ गया। वहीं निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर में आठ प्रतिशत की बढ़त देखी गई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़ी एलएंडटी, एनएचपीसी, एचसीसी एनसीसी जैसे कंपनियों के शेयर में तेजी देखी गई। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

नवीनतम

CJP Protest : हिंसा करने वालों पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट, CCTV से हो रही पहचान, सीजेपी का कल देशभर में आंदोलन का ऐलान

पेपर लीक और घोटालों के बीच बड़ा खुलासा: जयशंकर से लेकर निर्मला सीतारमण तक... केंद्रीय मंत्रियों के बच्चे विदेश में क्यों पढ़ रहे? भड़के लोग!

EV Home Charging Safety Tips: घर पर Electric Scooter चार्ज करने से पहले जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

अगला लेख