biodatamaker

मेक इन इंडिया की सौगात, मुरादाबाद पहुंची देश की पहली Train-18, कल से इस रूट पर दौड़ेगी

Webdunia
शनिवार, 17 नवंबर 2018 (10:14 IST)
नई दिल्ली। मेक इन इंडिया के तहत बनाई गई देश की पहली और सबसे आधुनिक बिना इंजन वाली ट्रेन-18 (Train-18) शुक्रवार को दिल्ली से मुरादाबाद पहुंच गई। ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचते ही उसे देखने वालों की भीड़ जुट गई। ट्रेन को रविवार सुबह पहले ट्रायल के लिए रवाना किया जाएगा। इसके लिए आरडीएसओ की टीम मुरादाबाद पहुंच गई है। तकनीकी परीक्षण के बाद ट्रेन को ट्रैक पर उतारा जाएगा।
 
 
डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि ट्रायल की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। इस ट्रेन को चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्टरी (ICF) में तैयार किया गया है। टी-18 फिलहाल रेलवे के शोध संस्थान RDSO के अधीन है और आरडीएसओ के अधिकारी ही आधुनिक मशीनों व तकनीक के माध्यम से इस गाड़ी का परीक्षण करेंगे।
 
 
मेक इन इंडिया के तहत बनाई गई ट्रेन-18 का देश के अलग-अलग हिस्सों में ट्रायल होगा। बिना इंजन वाली ट्रेन का पहला ट्रायल मुरादाबाद से सहारनपुर के बीच पहले से चिन्हित करीब 100 किलोमीटर के ट्रैक पर होगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि टी-18 में यात्रियों की जगह पर रेत भरी बोरियां रख कर ट्रायल किया जाएगा। इस रूट पर यह जांचा जाएगा कि T-18 तेज गति पर किस तरह प्रतिक्रिया करती है। वहीं 160 की गति पर इस गाड़ी में ब्रेक लगाने पर यह गाड़ी कितनी दूरी पर रुकती है।
 
 
डीआरएम् ने बताया कि ट्रेन को पहले 30 किलोमीटर प्रति घंटा, 60, 90 और फिर 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रायल लिया जाएगा। इसमें यात्रियों की सहूलियत के लिए वाई-फाई, मनोरंजन के साधन के साथ ही इसकी सीट 360 डिग्री पर घूम सकेगी। दरवाजे ऑटोमैटिक हैं, जो ट्रेन चलने और रुकने पर बंद और खुलेंगे। यही नहीं, ट्रेन के अंदर और बाहर सीसीटीवी भी लगे हैं।
 
 
गौरतलब है टी-18 को शताब्दी की जगह पर चलाया जाएगा। टी-18 ट्रेन 16 डिब्बों की हैं और हर 4 डिब्बे एक सेट में हैं। ट्रेन सैट होने के चलते इस गाड़ी के दोनों ओर इंजन हैं। इंजन भी मेट्रो की तरह छोटे से हिस्से में हैं। (एजेंसी)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का यूपी पर्यटन को मजबूत करने का नया प्लान, अब एक साथ करें काशी, प्रयागराज और अयोध्या के दर्शन

मुख्यमंत्री योगी ने योजनाओं के लाभार्थियों को दिया चेक, चाबी, प्रमाणपत्र व सहायता राशि

पत्‍नी की हत्‍या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, सुभद्रा योजना के पैसे न देने पर पति ने कर डाला ये कांड

JPNIC विवाद पर CM योगी का बड़ा हमला, 'प्राइवेट कंपनी बनाकर डकैती डाल रहे थे अखिलेश-डिंपल

आजीविका मिशन की सहायता से सालाना ढाई लाख कमा रहीं मजदूर रहीं सोनभद्र की निर्मला

अगला लेख