Weather Alert : उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 3 दिन रहेगा 'लू' का प्रकोप, IMD ने जताया अनुमान

Webdunia
मंगलवार, 7 जून 2022 (00:00 IST)
नई दिल्ली। पाकिस्तान की ओर से चल रही शुष्क और गर्म पछुआ हवाओं की वजह से उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में गुरुवार तक 'लू' चलना जारी रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार को यह कहा।

देश में उत्तर प्रदेश के बांदा और फतेहगढ़ सबसे गर्म स्थान रहे, जहां अधिकतम तापमान क्रमशः 46.8 डिग्री सेल्सियस और 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में पारा अधिकतम 46.3 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि मध्य प्रदेश के खजुराहो और नौगांव में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि बृहस्पतिवार तक पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली में लू चलने का अनुमान है।

मौसम कार्यालय ने अगले दो दिनों के लिए ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, विदर्भ और उत्तर झारखंड में लू चलने का अनुमान जताया है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून 29 मई को केरल पहुंचा था और मंगलवार से इसके गति पकड़ने तथा आगे बढ़ने की उम्मीद है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर होगी शुरू, चीन के साथ विमान सेवा पर भी बनी सहमति

Gold Rate : सोना क्‍या और बढ़ेगा, कहां तक जाएगा, अभी खरीदना कितना सही, जानिए सवालों के जवाब

Indian Economy : भारतीय अर्थव्यवस्था 3 साल में जर्मनी और जापान को छोड़ देगी पीछे, नीति आयोग के सीईओ ने जताया अनुमान

Gold : तमिलनाडु के 21 मंदिरों ने क्यों पिघला दिया 1,000 किलो सोना

SC की इस टिप्‍पणी पर भड़के उपराष्‍ट्रपति धनखड़, बोले- अदालतें आदेश नहीं दे सकतीं, यह लोकतंत्र के खिलाफ

सभी देखें

नवीनतम

मैं रंग हूं आपके हर किए धरे पर उग आऊंगा, ललित कला संस्थान के पूर्व छात्रों ने मलबे को बना डाला अपना कैनवास

अखिलेश यादव जैन समाज पर हो रहे हमलों से चिंतित, कहा भाजपाई किसी के सगे नहीं

60 की उम्र में भाजपा नेता दिलीप घोष रचाएंगे शादी, सुबह की सैर पर हुई थी रिंकु से पहली मुलाकात

बाबा बौखनाग के नाम पर क्यों रखा जाएगा सिल्क्यारा सुरंग का नाम?

ब्यूटी क्वीन मेघना आलम के मोहपाश में फंसा सऊदी अरब का राजनयिक, फिर क्या हुआ

अगला लेख