Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली-NCR में बारिश-आंधी का कहर, वाहनों पर गिरे पेड़, जामा मस्जिद का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त

हमें फॉलो करें दिल्ली-NCR में बारिश-आंधी का कहर, वाहनों पर गिरे पेड़, जामा मस्जिद का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त
, सोमवार, 30 मई 2022 (18:30 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में जोरदार आंधी, तूफान और बारिश के बाद सोमवार को अंधेरा छा गया। दिन के समय ही शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा। हालांकि मौसम में बदलाव से दिल्लीवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली। 
आंधी के कारण कई जगह पेड़ों के गिरने की भी खबर है, जिससे यातायात में परेशानी आई। बारिश-आंधी के कारण दिल्ली की जामा मस्जिद के मुख्य गुम्बद का ऊपरी पीतल का हिस्सा गिर गया।
webdunia

कांग्रेस दफ्तर में भी कई पेड़ टूट गए हैं। कई इलाकों में गाड़ियों पर पेड़ गिरने की खबर है। कनॉट प्लेस, सेंट्रल दिल्ली में ज्यादा पेड़ गिरे। अशोक रोड पर डीटीसी बस और कारों पर पेड़ गिर गया।
तेजी से आए आंधी तूफान का असर ट्रैफिक पर भी देखा गया। लोधी रोड, रामकृष्ण आश्रम मार्ग पर आंधी-तूफान के साथ ही तेज बारिश भी हुई। तेज आंधी के कारण लोगों को वाहन चलाने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। केरल में मानसून प्रवेश कर चुका है। 
webdunia
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और आस-पास के राज्यों में 25 जून  तक और महाराष्ट्र एवं पश्चिम बंगाल में 10 जून तक मॉनसून के पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन केरल में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

क्या बोले बुखारी : जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा कि मस्जिद की एक मीनार और अन्य हिस्सों से पत्थर टूटकर गिरने से दो लोग घायल हो गए। बुखारी ने कहा कि 'मुख्य गुंबद का कलश टूटकर गिर गया और नुकसान से बचने के लिए इसे तत्काल ठीक करने की जरूरत है।

मस्जिद के ढांचे के कुछ और पत्थर भी गिर गए। मैं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की मदद से मस्जिद की तत्काल मरम्मत करने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखूंगा।' दिल्ली वक्फ बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि एक टीम को जामा मस्जिद के निरीक्षण और नुकसान के आकलन के लिए भेजा गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Sidhu Moose Wala Murder : सिद्धू मूसेवाला मर्डर मिस्ट्री, उत्तराखंड से STF ने पकड़े 6 संदिग्ध