इस स्वतंत्रता दिवस पर दुनिया देखेगी 'तिरंगे' का जलवा

तिरंगे की रोशनी में जगमगाएंगी कई देशों की प्रतिष्ठित इमारतें

Webdunia
शुक्रवार, 13 अगस्त 2021 (22:03 IST)
नई दिल्ली। इस बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुनिया 'तिरंगे' का जलवा देखेगी। इसकी वजह 'तिरंगे' की रोशनी में जगमगाती विश्व के अनेक देशों की प्रतिष्ठित इमारतें एवं पर्यटन स्थल बनेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

'आजादी का अमृत महोत्सव' के एक हिस्से के तौर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर मंत्रालय ने विश्व के कई देशों में प्रतिष्ठित इमारतों और पर्यटन स्थल का चयन करने के साथ ही सभी औपचारिकताओं को भी पूरा कर लिया है।

मंत्रालय के निर्देश पर इस बार आजादी के पर्व को लेकर दुनियाभर में स्थित भारतीय दूतावासों ने सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, दुबई समेत कई बड़े देशों की 75 प्रतिष्ठित इमारतें और पर्यटन स्थल 15 अगस्त की शाम से 16 अगस्त की सुबह तक भारतीय तिरंगे की रोशनी में जगमगाते हुए दिखेंगे। इतना ही नहीं कनाडा स्थित विश्वप्रसिद्ध नियाग्रा जलप्रपात की लहरें भी तिरंगे में नहाई हुई दिखेंगी।

जिन मुख्य इमारतों को तिरंगे की रोशनी वाली लाइटों से सजाया जाएगा, उसमें जेनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय, अमेरिका की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग, दुबई का बुर्ज खलीफा, रूस का इवोल्यूशन टावर, सऊदी अरब के अबूधाबी शहर का मशहूर एडीएनओसी ग्रुप टॉवर और यूनाइटेड किंगडम का बर्मिंघम पुस्तकालय भवन शामिल है।

विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि 'आजादी का अमृत महोत्सव' जनभागीदारी का अभियान है। इसका उद्देश्य गर्व के उन पलों को याद करना है, जिनसे भारत की आजादी का इतिहास जुड़ा है। इसकी शुरुआत के साथ ही बड़ी संख्या में विदेशों में रह रहे भारतीय पूरे उत्साह के साथ इससे जुड़ रहे हैं।

बता दें कि 15 अगस्त को पूरा देश आजादी का 75वां पर्व मनाएगा। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 मार्च 2021 को 'आजादी का अमृत महोत्सव' अभियान शुरू किया था। यह वही तारीख है, जिस दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 1930 में दांडी यात्रा शुरू की थी। 12 मार्च 2021 से प्रारंभ हुआ यह अभियान 15 अगस्त 2023 तक चलेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

सभी देखें

नवीनतम

मंत्री विजय शाह केस में SIT का गठन, ये 3 IPS करेंगे मामले की जांच

क्या रुकेगा रूस-यूक्रेन युद्ध, जेलेंस्की के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने 2 घंटे तक फोन पर पुतिन से की बात, थम जाएगा युद्ध?

Pakistani Spy Arrest : देश से गद्दारी कर पाकिस्तान के लिए कर रहे थे जासूसी, पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश से 12 लोगों की गिरफ्तारी

लोकमाता देवी अहिल्या हैं नारी सशक्तीकरण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सुशासन की मिसाल : मोहन यादव

Weather Update : बेंगलुरु में रातभर हुई भारी बारिश, जलभराव से यातायात बाधित, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

अगला लेख