rashifal-2026

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़, 2 आतंकवादी ढेर

Webdunia
शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2019 (09:46 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलवामा के एक गांव में आतंकवादियों के मौजूद होने की खुफिया जानकारी मिलने पर राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने गुरुवार रात संयुक्त रूप से तलाशी और घेराबंदी अभियान शुरू किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षाबलों के जवान जब एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे तो वहां पहले से छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और इस तरह मुठभेड़ शुरू हो गई।

मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और उनकी पहचान की जा रही है। इस दौरान सुरक्षाबलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। मुठभेड़ स्थल पर किसी भी तरह के प्रदर्शन को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में हैवानियत, TTE ने चलती ट्रेन में लड़की से रेप किया, बगैर टिकट चढ़ी थी लड़की

AI समिट में रोबो डॉग को लेकर बवाल — गलगोटिया यूनिवर्सिटी को एक्सपो एरिया से हटाया गया

LIVE: जगदीश देवड़ा ने पेश किया मध्यप्रदेश का बजट, जानिए क्या है खास

Weather Update : मौसम ने फिर ली करवट, पश्चिमी विक्षोभ का दिखा असर, यहां बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

महाराष्ट्र में मुस्लिमों का 5% आरक्षण खत्म, सरकार ने जारी किया नया प्रस्ताव

अगला लेख