Hanuman Chalisa
✕

सीएए, दिल्ली दंगा और स्‍वरा भास्‍कर के साथ ट्व‍िटर फि‍र लौटा अपने पुराने रंग में, कोरोना गायब…

नवीन रांगियाल
शनिवार, 6 जून 2020 (16:37 IST)
सोशल मीड‍िया से आज कोरोना और इससे संबंधि‍त ट्रेंड गायब है। ट्वि‍टर आज फि‍र अपने पुराने रंग में लौट आया है। सीएए के व‍िरोध के दौरान द‍िल्‍ली दंगों के आरोप में ग‍िरफ्तार सफूरा जरगर की जमानत अर्जी खार‍िज होने के साथ ही द‍िल्‍ली दंगा, सीएए और स्‍वरा भास्‍कर फि‍र से ट्व‍िटर पर ट्रेंड हो रहे हैं।

सफूरा जरगर को प्रेग्‍नेंसी की हालत में भी जमानत नहीं म‍िलने की बहस के साथ स्‍वरा भास्‍कर को भी ग‍िरफ्तार करने वाला ट्रेंड चल रहा है। ट्व‍िटर पर हैशटैग अरेस्‍ट स्‍वरा भास्‍कर पहले नंबर पर ट्रेंड में है।

ट्विटर यूजर्स स्‍वरा के पुराने वीड‍ियो फूटेज शेयर कर रहे ह‍ैं। उनके कई ऐसे वीड‍ियो भी सामने आ रहे हैं जब उन्‍होंने सीएए के व‍िरोध में भड़काऊ भाषण द‍िए थे। स्‍वरा को दंगों के दौरान भड़काऊ भाषण देने के ल‍िए ज‍िम्‍मेदार बताया जा रहा है।

स्‍वरा को लेकर नेशनल‍िस्‍ट और लेफ्ट‍िस्‍ट के बीच बहस चल रही है। लोग अपने अपने तर्कों बयानों और वीड‍ियो फूटेज के आधार पर ट्रेंड को आगे धका रहे हैं।

इधर सफूरा जरगर की जमानत और उनके गर्भवती होने पर भी सोशल मीड‍िया जमकर बहस कर रहा है।
हैशटैग अरेस्‍ट स्‍वरा भास्‍कर नाम के ट्रेंड में अब तक करीब 41 हजार से ज्‍यादा लोग ट्वीट और कमेंट कर चुके हैं।

कुल म‍िलाकर ट्व‍िटर पर अब कोराना नहीं के बारे में है। जबक‍ि नागर‍िक संसोधन ब‍िल को लेकर व‍िवाद यानी सीएए, द‍िल्‍ली दंगे, स्‍वरा भास्‍कर शाहीन बाग और सफूरा जरगर की प्रेग्‍नेंसी को लेकर बहस फि‍र से लौट आई है। इन ट्रेंड्स में ह‍िंदू- मुस्‍ल‍िम, पालघर साधूओं का हत्‍या कांड, शाहीन बाग और मुस्‍ल‍ि‍म व‍िक्‍ट‍िम कार्ड आद‍ि को लेकर भी बहस की जा रही है।

उधर अपनी ग‍िरफ्तारी के चल रहे ट्रेंड को लेकर स्‍वरा भास्‍कर ने भी हैशटैग अरेस्‍ट स्‍वरा भास्‍कर ट्रेंड का स्‍क्रीन शॉट लेकर ट्वीट क‍िया है। उन्‍होंने ल‍िखा है क‍ि-

‘मेरे दोस्‍त और भारत के सेल‍िब्रेटी स‍िर्फ एल‍िफेंट यानी हाथी के मुद्दों पर ही अपनी आवाज उठाते हैं’

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

CISF : एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अगला लेख