Publish Date: Thu, 19 Oct 2017 (16:11 IST)
Updated Date: Thu, 19 Oct 2017 (16:14 IST)
नई दिल्ली। विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को कहा कि दीपावली के शुभ अवसर पर भारत सभी जरूरतमंद विदेशी नागरिकों को मेडिकल वीजा जारी करेगा।
सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर जारी एक संदेश में कहा कि दीपावली के पवित्र अवसर पर आज भारत सभी जरुतरमंद विदेशी नागरिकों को लंबित मेडिकल वीजा जारी कर देगा।
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के छह नागरिकों को मेडिकल वीजा जारी किए थे। इस महीने में भारत ने 19 पाकिस्तानी नागरिकों को मेडिकल वीजा जारी किए हैं। (वार्ता)