भारत मुक्त और निष्पक्ष व्यापार तंत्र के पक्ष में : सुरेश प्रभु

Webdunia
शनिवार, 23 सितम्बर 2017 (18:28 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुक्त एवं निष्पक्ष व्यापार तंत्र के लिए भारत की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा है कि विश्व व्यापार संगठन के ढांचे में इसके लिए संभावनाएं मौजूद हैं।  
        
प्रभु ने दक्षिण कोरिया में 'सातवीं एशिया-यूरोप आर्थिक मंत्रिस्तरीय बैठक' में भाग लेते हुए कहा कि भारत विश्व व्यापार में मुक्त एवं निष्पक्ष वातावरण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि 'यूरोप आर्थिक मंत्री स्तरीय बैठक' ने वैश्विक मुद्दों पर आपसी समानता और सम्मान के साथ अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व में प्रमुख निवेश स्थल के रूप में उभर रहा है। 
      
प्रभु 21 से 23 सितंबर तक दक्षिण कोरिया की यात्रा पर थे, जहां उन्होंने 'सातवीं एशिय-यूरोप आर्थिक मंत्री स्तरीय बैठक' और भारत-कोरिया व्यापक मंत्रिस्तरीय आर्थिक भागीदारी समझौते की तीसरी संयुक्त मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लिया। 
         
बैठक से इतर प्रभु ने फ्रांस के आर्थिक एवं वित्त राज्यमंत्री बेंजामिन ग्रीवेऑक्‍स, नार्वे के व्यापार, उद्योग एवं मछली पालन उपमंत्री डीलेक अय्हान, डेनमार्क की विदेश मंत्री सुसाने हाईडलुंड और स्पेन के उद्योग एवं आर्थिक मंत्रालय में महानिदेशक जोस लुईस कैसर मोरेरस के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। (वार्ता)  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

Supreme Court ने पूजा स्थल अधिनियम से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई अप्रैल तक के लिए टाली

GIS 2025: मध्यप्रदेश लॉजिस्टिक्स पॉलिसी-2025 लिखेगी प्रदेश की समृद्धि का नया अध्याय

यूपी, बिहार से लेकर मध्‍यप्रदेश तक, प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में भयावह भीड़, बेकाबू हो रहे हालात

बागेश्वर धाम पहली बार आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, कैंसर अस्पताल की रखेंगे आधारशिला, भव्य हो रही तैयारी

SGPC प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने नैतिक आधार पर अपने पद से दिया इस्तीफा, जानें कारण

अगला लेख
More