Biodata Maker

कम हो सकती है चीनी की मिठास, 4 फीसदी उत्पादन कम होने का अनुमान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 29 जनवरी 2024 (14:55 IST)
Sugar production estimated to decrease by four percent : देश में चीनी का उत्पादन 2023-24 सीजन (अक्टूबर-सितंबर) में सालाना आधार पर करीब 4 प्रतिशत घटकर 3.16 करोड़ टन रहने का अनुमान है।
 
चीनी व्यापार संगठन अखिल भारतीय चीनी व्यापार संघ (एआईएसटीए) ने सोमवार को अपना पहला उत्पादन अनुमान जारी करते हुए कहा कि 3.16 करोड़ टन के अनुमानित चीनी उत्पादन और 57 लाख टन के शुरुआती भंडार के साथ देश में चीनी की उपलब्धता 3.73 करोड़ टन होने की संभावना है। यह अनुमानित घरेलू खपत 2.9 करोड़ टन से अधिक है।
 
एआईएसटीए के अनुसार 2023-24 सीजन में चीनी का अंतिम भंडार करीब 82 लाख टन होगा। अखिल भारतीय चीनी व्यापार संघ (एआईएसटीए) के चेयरमैन प्रफुल्ल विठलानी ने कहा कि पहला अनुमान इस्तेमाल किए गए गन्ने की मात्रा, अब तक प्राप्त उपज तथा वसूली दर, शेष खड़ी फसल तथा इथेनॉल के उत्पादन उत्पादन के लिए ‘सुक्रोज’ के विविधीकरण को ध्यान में रखते हुए लगाया गया है।
 
उन्होंने कहा कि उत्पादन अनुमान में तीन प्रतिशत का अंतर हो सकता है। वित्त वर्ष 2023-24 सीज़न में उत्तर प्रदेश में चीनी का उत्पादन 1.17 करोड़ टन से अधिक होने का अनुमान है। इसी अवधि में महाराष्ट्र में 96 लाख टन और कर्नाटक में 47 लाख टन उत्पादन का अनुमान है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात में SIR का दिखा असर, चुनाव आयोग ने जारी की अंतिम मतदाता सूची, जानिए कितने वोटर्स के कटे नाम

श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर बड़ी साजिश नाकाम — संदिग्ध IED को सुरक्षाबलों ने किया डिफ्यूज

अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में हैवानियत, TTE ने चलती ट्रेन में लड़की से रेप किया, बगैर टिकट चढ़ी थी लड़की

AI समिट में रोबो डॉग को लेकर बवाल — गलगोटिया यूनिवर्सिटी को एक्सपो एरिया से हटाया गया

LIVE: जगदीश देवड़ा ने पेश किया मध्यप्रदेश का बजट, जानिए क्या है खास

अगला लेख