Publish Date: Thu, 10 May 2018 (14:55 IST)
Updated Date: Thu, 10 May 2018 (14:59 IST)
दुनियाभर में हर साल हजारों तूफान आते हैं लेकिन इनमे से अधिकतर भूमि से दूर महासागरों में आते हैं। दरअसल यह तूफान निर्मित ही समुद्रों में होते हैं। मेनलैंड या भूमि तक आते-आते इसमें से अधिकतर तूफान अपनी तीव्रता खो देते हैं। लेकिन कुछ इतने ताकतवर होते हैं कि जमीन पर कहर बरपा देते हैं।
तो आखिर कैसे बनते है प्रलयंकारी तूफान : तूफान की उत्पत्ति तब होती है, जब समुद्री जल का तापमान 79 डिग्री फारेनहाइट (26.1 डिग्री सेल्सियस) से बढ़ जाता है।
जैसे-जैसे गर्म जल वाष्प में बदलता और ऊपर वातावरण में पहुंचता है, यह ठंडी हवा से मिलकर प्रतिक्रिया करता है और तूफान के रूप में समाने आता है। उच्च तापमान से ऊर्जा का स्तर बढ़ता है, जो आखिर में हवाओं की रफ्तार, बारिश और अन्य कारकों को प्रभावित करता है।
जब तापमान बढ़ता है तो वातावरण में मॉइश्चर (नमी) बढ़ जाता है। हवा में नमी अधिक होने से जब वो कम या ज्यादा तापमान वाले क्षेत्रों में पहुंचती है तो अत्यधिक शक्तिशाली सिस्टम बन जाता है जिससे बिजली गिरना, भारी बरसात, ओला वृष्टि या अत्यधिक बर्फ गिरने की स्थिति बन जाती है।