भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा बने बिहार विधानसभा के स्पीकर

Webdunia
बुधवार, 25 नवंबर 2020 (12:45 IST)
पटना। राजद सदस्यों द्वारा किए गए हंगामें के बीच भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा को बिहार विधानसभा स्पीकर चुन लिया गया। सिन्हा को 126 और अवध बिहारी को 114 वोट मिले। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बधाई दी।

इससे पहले बिहार विधानसभा में बुधवार को स्पीकर चुनाव से पहले नीतीश कुमार की उपस्थिति पर जमकर हंगामा हुआ। 
 
विपक्ष ने नीतीश कुमार को सदन से बाहर करने की मांग पर जमकर हंगामा किया। राजद ने कहा कि नीतीश विधायक नहीं है तो सदन में क्यों है? वहीं सत्ता पक्ष ने कहा कि मुख्‍यमंत्री होने के नाते वे सदन में है। 
 
हंगामें के बीच कार्यवाहक स्पीकर जीतनराम मांझी ने कहा कि नीतीश मुख्‍यमंत्री है इसलिए सदन में हैं। वे मतदान नहीं करेंगे। 
 

ALSO READ: सुशील मोदी ने लालू यादव पर लगाया आरोप, जेल से रच रहे हैं नीतीश सरकार गिराने की साजिश
इससे पहले बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने दावा किया था कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की ओर से जेल से ही भाजपा और जदयू के विधायकों को फोन किया जा रहा है और उन्हें नीतीश सरकार गिराने के लिए कहा जा रहा है। मोदी ने कहा है कि लालू जेल से फोन भी उठा रहे हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से रूद्राक्ष महोत्सव, 7-8 लाख श्रद्धालुओं के लिए लिए विशेष व्यवस्था

Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, कहां गिरेगी बर्फ?

नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों मची भगदड़? RPF ने रिपोर्ट में किया खुलासा

GIS 2025: जीआईएस में औद्योगिक निवेश और आर्थिक विकास की संभावनाओं पर होगा मंथन

अगला लेख
More