Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सुशील मोदी ने लालू यादव पर लगाया आरोप, जेल से रच रहे हैं नीतीश सरकार गिराने की साजिश

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sushil Kumar Modi
, मंगलवार, 24 नवंबर 2020 (22:52 IST)
पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने दावा किया कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की ओर से जेल से ही भाजपा और जदयू के विधायकों को फोन किया जा रहा है और उन्हें नीतीश सरकार गिराने के लिए कहा जा रहा है। मोदी ने कहा है कि लालू जेल से फोन भी उठा रहे हैं।
 
मोदी ने आरोप लगाया कि रांची में जेल की सजा काट रहे लालू प्रसाद लगातार मोबाइल फोन के जरिए एनडीए विधायकों से संपर्क साध रहे हैं और उन्हें महागठबंधन में शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं। 
Sushil Kumar Modi
सुशील मोदी ने आरोप लगाया है कि लालू मोबाइल कर एनडीए विधायकों को महागठबंधन में शामिल होने के बदले मंत्री बनाने का लालच दे रहे हैं। 
 
ट्वीट पर यह खुलासा करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि जब उन्होंने इस मोबाइल नंबर पर फोन लगाया तो खुद लालू प्रसाद ने फोन उठाया। सुशील मोदी का कहना है कि लालू के फोन उठाने पर उन्होंने कहा कि खेल बंद कीजिए। आपकी मंशा पूरी नहीं होने वाली है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मॉडर्ना, फाइजर, स्पूतनिक-V की तुलना में भारत के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है Oxford-AstraZeneca का टीका, जानिए क्यों