बड़ी खबर, कांग्रेस अध्यक्ष की चयन प्रक्रिया से सोनिया, राहुल अलग

Webdunia
शनिवार, 10 अगस्त 2019 (13:01 IST)
नई दिल्ली। राहुल गांधी के बाद कांग्रेस के अध्यक्ष कौन होगा, इस पर अभी भी असमंजस बरकरार है। हालांकि इस बीच, सोनिया गांधी ने बड़ा बयान दिया है कि वे और राहुल गांधी चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं हैं। 
 
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद राहुल गांधी ने कहा कि वे रविवार को दो दिन के लिए वायनाड जा रहे हैं, जहां वे बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। श्रीमती गांधी ने कहा कि अध्यक्ष पद की चयन प्रक्रिया में वे और राहुल गांधी शामिल नहीं हैं। पहले दोनों  का ही नाम चयन समिति में शामिल था। 
 
सोनिया गांधी ने उनका नाम गलती से चयन समिति में शामिल हो गया था। यह खबर है कि शाम को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक फिर से हो सकती है। हालांकि यह कोई भी बताने को तैयार नहीं है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर जारी सस्पेंस कब खत्म होगा।
 
इस बीच, कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए प्रियंका गांधी के अलावा मुकुल वासनिक, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट का नाम चल रहा है। सिंधिया तो पार्टी लाइन से अलग जाकर कश्मीर में धारा 370 हटाने के भाजपा सरकार के फैसले का समर्थन भी कर चुके हैं।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख
More