भारत-चीन LAC संकट पर सोनिया गांधी बोलीं, सरकार अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकती

Webdunia
शुक्रवार, 26 जून 2020 (16:20 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लद्दाख में चीनी सेना की घुसपैठ को लेकर शुक्रवार को कहा कि आज जब सीमा पर संकट की स्थिति है तो ऐसे समय सरकार अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकती। उन्होंने यह सवाल भी किया जब चीन की सेना भारत की भूभागीय अखंडता का उल्लंघन कर रही है तो क्या ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विश्वास में लेंगे?
ALSO READ: भारत और चीन के तीखे बयान कहां ले जाएंगे गतिरोध को?
सोनिया ने गलवान घाटी में शहीद हुए 20 जवानों के सम्मान में कांग्रेस की ओर से 'शहीदों को सलाम दिवस' मनाए जाने के मौके पर एक वीडियो संदेश में यह भी कहा कि कांग्रेस भारतीय सेना और सैनिकों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि सैनिकों के शौर्य को नमन करने के लिए पूरे देश में कांग्रेसजन और देश के नागरिक शहीदों को सलाम दिवस मना रहे हैं। मैं खुद को उनके साथ जोड़ती हूं।
 
कांग्रेस की शीर्ष नेता ने कहा कि लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी घुसपैठ को रोकते हुए हमारे 20 सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए। देश उनके बलिदान के लिए सदैव आभारी रहेगा। हमें हमारे सैनिकों और सेना पर नाज है। देश सुरक्षित है, क्योंकि हमारी सेना प्राणों की आहुति देकर भी देश की हिफाजत करती है।
ALSO READ: रिलायंस जियो में चीनी उपकरणों का उपयोग नहीं: पोम्पियो
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमारी सेना और सैनिकों के प्रति आदरभाव प्रकट करते हुए मजबूती के साथ खड़े रहने के संकल्प को दोहराती है। सोनिया ने कहा कि आज जब भारत-चीन सीमा पर संकट की स्थिति है तो केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकती।
 
सोनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि हमारी सीमा में कोई घुसपैठ नहीं हुई, लेकिन दूसरी तरफ रक्षामंत्री और विदेश मंत्रालय बड़ी संख्या में चीनी सैनिकों की मौजूदगी और अनेक बार चीनी घुसपैठ की चर्चा करते हैं। हमारी फौज के जनरल, रक्षा विशेषज्ञ और समाचार पत्र उपग्रह से ली गईं तस्वीरें दिखाकर चीनी घुसपैठ की पुष्टि कर रहे हैं।
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल किया कि आज जब हम शहीदों को नमन कर रहे हैं तो देश जानना चाहता है कि अगर चीन ने लद्दाख में हमारी सरजमीं पर कब्जा नहीं किया तो फिर हमारे 20 सैनिकों की शहादत क्यों और कैसे हुई?
 
उन्होंने यह भी पूछा कि चीन के सैनिकों द्वारा लद्दाख इलाके में कब्जा की गई हमारी सरजमीं को मोदी सरकार कैसे और कब वापस लेगी? क्या चीन द्वारा गलवान घाटी और पैंगोंग सो इलाके में नए निर्माण और नए बंकर बनाकर हमारी भूभागीय अखंडता का उल्लंघन किया जा रहा है? क्या प्रधानमंत्री इस विषय पर देश को विश्वास में लेंगे? (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

विश्वकर्मा जयंती पर छग के आवासहीन परिवारों के लिए पीएम मोदी ने किया 2044 करोड़ का ऑनलाइन अंतरण

पत्नी की हत्या के बाद पुलिस को फोन कर बोला- हैलो पुलिस साहब, मैंने हत्या कर दी

केजरीवाल का इस्तीफा, आतिशी ने नई सरकार के लिए पेश किया दावा

आतिशी होंगी दिल्ली की सबसे कम उम्र की CM, सुषमा स्वराज के बाद तीसरी महिला मुख्यमंत्री

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

अगला लेख
More