Daily Horoscope

भारत में भी आंशिक रूप से देखा गया वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण

Webdunia
नई दिल्ली। वर्ष का पहला सूर्यग्रहण ग्रहण भारतीय समयानुसार शाम 5 बजकर 40 मिनट पर शुरू हो गया। यह रात दस बजकर एक मिनट तक है। इसको भारत में आशिंक रूप से देखा जा सका। ग्रहण भारत में पूर्ण रूप से दिखाई नहीं दिया। भारत के अलावा यह सूर्यग्रहण दक्षिण अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक, और हिंद महासागर में देखा जा सका। सूर्यग्रहण एक खगोलीय घटना है। आज पांच बजकर 40 मिनट से शुरू होने वाले सूर्य ग्रहण को भारत में पहली बार शाम छह बजकर बजकर 45 मिनट पर देखा गया।
सूर्य ग्रहण रात के 8 बजकर 28 मिनट पर अपनी अधिकतम अवस्था में रहा, लेकिन भारत में इस समय रात के कारण दिखाई नहीं दिया। सूरज की ऐसी खगोलीय स्थिति मात्र एक मिनट 22 सेकेंड ही रही। रात 10 बजकर 01 मिनट पर सूर्य ग्रहण पूरी तरह से खत्म होना है। सूर्य ग्रहण के दौरान पृथ्वी के उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुव प्रभावित होते हैं, इसलिए यह अवधि ऋणात्मक मानी जाती है।
 
सूर्य से अल्ट्रावॉयलेट किरणें निकलती हैं जो एंजाइम सिस्टम को प्रभावित करती हैं, इसलिए सूर्यग्रहण के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है। सूर्य ग्रहण को कभी भी नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए। इसको देखने के लिए वैज्ञानिक प्रमाणित टेलीस्कोप का ही इस्तेमाल करना चाहिए। सूर्य ग्रहण को देखने के लिए वैसे लोगों ने फिल्टर चश्मे का भी इस्तेमाल किया। परंपरावादियों ने भगवान का जप-ध्यान किया। 
 
पुरानी मान्यताओं के मुताबिक ग्रहण के दौरान भोजन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा ग्रहण के बाद स्नान भी ज़रुरी होता है। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान विशेष हिदायत दी जाती है कि वे बाहर ना निकलें ना ही ग्रहण को देखें। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक ग्रहण के दौरान दान करने से पुण्य मिलता है। हालांकि ये सारी चीजें महज मान्यताएं हैं और मॉर्डन साइंस इसे नहीं मानता है। 
 
अगला ग्रहण : 26 फरवरी के बाद साल 2017 में दो और ग्रहण नजर आएंगे। इसमें एक चन्द्र ग्रहण होगा, तो दूसरा सूर्य ग्रहण। 7-8 अगस्त को हमें भारत में आंशिक चन्द्रग्रहण देखने को मिलेगा। इसे यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया से देखा जा सकेगा। जबकि 21 अगस्त को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा। 
Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख