dharma sangrah

नोकिया एक बार फिर बाजार में, 3310 को किया लॉन्च

Webdunia
सोमवार, 27 फ़रवरी 2017 (08:45 IST)
बार्सिलोना। अपने समय का सबसे बेहतरीन फीचर फोन माना जाने वाला नोकिया 3310 फिर लौट आया है लेकिन इस बार इसका अंदाज कुछ अलग है। नोकिया ने रविवार को बार्सिलोना में 'मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस' के दौरान तीन एंड्रायड स्मार्टफोन के साथ इस बेहद लोकप्रिय रहे फोन को दोबारा लॉन्च किया।
इस फोन के रीलॉन्च में सबसे खास बात है कि कंपनी ने इसमें इसका ट्रेडिशनल स्नेक गेम दिया है जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। नया फोन पुराने 3310 की तुलना में काफी कुछ अलग है लेकिन दिखने में बेहतर है।
 
लाल, पीले, ग्रे और गहरे नीले रंग में उपलब्ध होने वाले नोकिया 3310 में 2 मेगापिक्सल का कैमरा एलईडी फ्लेश के साथ लगा है। फोन की 2.4 इंच की QVGA डिस्प्ले है। इसमें 16 एमबी का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है जिसे मेमोरी कॉर्ड की सहायता से 32 जीबी तक बढाया जा सकता है। इसमें 1200 एमएच की बैटरी है।
 
नए नोकिया फोन की कीमत 49 यूरो (करीब 3500 रुपये) है। इस फोन के साथ कंपनी ने नोकिया-3, नोकिया-5 और नोकिया-6 को लांच किया है। नोकिया 3310 को पहले कंपनी ने वर्ष 2000 में उतारा था।

Show comments

जरूर पढ़ें

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

ममता बनर्जी की पार्टी को मिला नया नाम 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस', फुटबॉल खिलाड़ी होगा चुनाव चिन्ह, जानें बागी गुट क्या सिंबल मिला

मोदी जी के दीये बुझाएंगे देश के छात्र, चीन का सिस्‍टम लागू करना चाहती है सरकार, राहुल की सभा से पहले इंदौर में बोली कांग्रेस

सभी देखें

नवीनतम

Nandigram Bypoll : नंदीग्राम उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

Nandigram bypoll 2026 : नंदीग्राम की लड़ाई में नया मोड़, प्रत्याशी ने वापस लिया नॉमिनेशन, ममता ने किया कांग्रेस का समर्थन, अब मैदान में INDIA ब्लॉक

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

अगला लेख