सिंघु और टिकरी सीमा यातायात के लिए अब भी बंद

Webdunia
मंगलवार, 1 दिसंबर 2020 (13:55 IST)
नई दिल्ली। कृषि संबंधित तीन नए कानूनों के विरोध में किसानों के प्रदर्शन के मद्देजर दिल्ली को हरियाणा से जोड़ने वाली सिंघु तथा टिकरी सीमा फिलहाल बंद रहेंगी।
 
दिल्ली यातायात पुलिस ने मंगलवार सुबह इस संबंध में परामर्श जारी कर वाहन चालकों को असुविधा से बचने के लिए इन सीमाओं तक आने वाले मार्गों की बजाय दूसरे मार्ग अपनाने की सलाह दी है।
 
यातायात पुलिस ने दिल्ली और हरियाणा के उन सभी प्रवेश मार्गों के बारे में भी जानकारी दी है जो यातायात के लिए खुले रहेंगे। इनमें बडुसराय तथा झटिकरा पर केवल दोपहिया वाहनों के परिचालन की इजाजत दी गई है। 
 
पुलिस द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार झरौदा, धंसा, दौराला, कापसहेड़ा, रजोकरी राजमार्ग संख्या-8, बिजवासन/बजघेड़ा, पालम विहार तथा डूंडाहेड़ा सीमा पर वाहनों का परिचालन जारी रहेगा।
 
यातायात पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि सिंघु सीमा अब भी यातायात के लिए दोनों तरफ से बंद है। कृपया वैकल्पिक मार्ग अपनाएं। यातायात को मुकरबा चौक और जीटी करनाल रोड की ओर परिवर्तित किया गया है। ट्रैफिक बहुत अधिक है। कृपया सिग्नेचर ब्रिज से रोहिणी और रोहिणी से सिग्नेचर ब्रिज तक बाहरी रिंग रोड, जीटी करनाल रोड, एनएच 44 और सिंघु सीमा तक पर जाने से बचें।
 
यातायात पुलिस ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि टिकरी सीमा किसी भी तरह के यातायात के लिए बंद है। हरियाणा जाने तथा हरियाणा से आने के लिए झरौडा, धंसा, दौरला, झटिकेरा, बडु सराय, कापसहेड़ा, रजोकरी एनएच-8, बिजवासन/बाजगेरा, पालम विहार तथा डुंडगेका की सीमाएं खुली हुई हैं।
 
उल्लेखनीय है कि कृषि से संबंधित नये कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के कारण सिंघु तथा टिकरी सीमा पर यातायात प्रभावित हुआ है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

बांग्लादेश: क्या मोहम्मद यूनुस छोड़ देंगे पद?

Weather Update: केरल में मानसून हुआ एक्टिव, यूपी बिहार से लेकर दिल्ली तक वर्षा की संभावना

LIVE: देश में कोरोना की आहट, महाराष्ट्र में 43 नए मामले, मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन छोड़कर गई मिस इंग्लैंड, लगाए गंभीर आरोप

पूरा पागल हो गया है, रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, जेलेंस्की पर भी हमला

नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल हुए CM नीतीश, तेजस्वी यादव ने किया ऐसा कटाक्ष

अगला लेख