Hanuman Chalisa

कोर्ट का फैसला, चांदी वर्क में पशु के इस अंग के प्रयोग से हटाई पाबंदी

Webdunia
सोमवार, 5 फ़रवरी 2018 (11:01 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मिठाइयों की सजावट में प्रयुक्त होने वाले चांदी का वर्क बनाने में पशुओं से प्राप्त सामग्री के प्रयोग पर पाबंदी लगाने के आप सरकार के फैसले पर लगी रोक हटा दी। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर की पीठ ने हालांकि चांदी का वर्क बनाने वाले पारंपरिक उत्पादकों को उनके वर्तमान भंडार को निपटाने की अनुमति दी।
 
चांदी के वर्क का यूनानी और आयुर्वेदिक दवाओं में भी प्रयोग होता है। दिल्ली सरकार ने इस संबंध में केंद्रीय अधिसूचना के आधार पर एक सर्कुलर जारी करके पारंपरिक प्रक्रिया द्वारा निर्मित सामग्री के प्रयोग पर पाबंदी लगाई थी।
 
अदालत ने यह आदेश तब पारित किया, जब पारंपरिक प्रक्रिया द्वारा चांदी का वर्क बनाने का कारोबार कर रहे याचिकाकर्ताओं ने कहा कि वे भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) को यह दिखाने के लिए एक ज्ञापन देंगे कि उनका तरीका साफ-सुथरा है और इसमें मिलावट का कोई जोखिम नहीं है।
 
एफएसएसएआई ने 15 जुलाई 2016 को एक अधिसूचना में पारंपरिक तरीके से निर्मित चांदी के वर्क के प्रयोग पर पाबंदी लगाई थी। पारंपरिक तरीके में गाय या भैंस की आंतों का प्रयोग किया जाता है। एफएसएसएआई ने कहा कि यह अस्वास्थ्यकर है और इससे संक्रमण का जोखिम है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

WhatsApp के नए प्रमुख बने CRED के संस्थापक कुणाल शाह, Meta ने किया बड़ा नेतृत्व परिवर्तन

निपुण भारत मिशन को रफ्तार देने में जुटी योगी सरकार, मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण का दूसरा चरण शुरू

पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बीच योगी सरकार का बड़ा फैसला, बदली होम स्टे नीति

शिक्षा में नवाचार करने वाले अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, योगी सरकार ने शुरू की चयन प्रक्रिया

Lucknow Coaching Center Fire : लखनऊ में लपटों का तांडव, 15 छात्रों की मौत, CM योगी ने फायर विभाग के अफसरों को फटकारा, कैसी लगी आग, सामने आया कारण

अगला लेख