Hanuman Chalisa

दो बार फिसली सिद्धरमैया की जुबान, कर बैठे पीएम मोदी की तारीफ

Webdunia
बुधवार, 9 मई 2018 (07:25 IST)
बेंगलुरु। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की जुबान फिसल गई और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर बैठे। उन्होंने कहा कि 12 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को पड़ने वाले हर वोट का मतलब होगा कि यह वोट मुझे दिया गया है। 
 
यह घटना तब हुई जब सिद्धरमैया मांड्या जिले में मालावल्ली में कांग्रेस विधायक नरेंद्र स्वामी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे और वह नरेंद्र स्वामी को दो बार गलती से नरेंद्र मोदी बोल गए।
 
सिद्धरमैया ने कहा, 'यदि सड़कों का काम हुआ है, पक्की सड़कें, पानी निकासी, पेयजल सुविधाएं वहां हैं, यदि मकानों का निर्माण हुआ है तो यह सब नरेंद्र मोदी और हमारी सरकार की वजह से है।' 
 
उनके पास खड़े लोगों ने जब उन्हें उनकी गलती की तरफ ध्यान दिलाया तो उन्होंने भूल सुधार किया और कहा, 'माफी चाहता हूं नरेंद्र स्वामी।' 
 
उन्होंने कहा, 'नरेंद्र महत्वपूर्ण है। यहां स्वामी हैं, मोदी वहां गुजरात के लिए हैं। नरेंद्र मोदी झूठे हैं और नरेंद्र स्वामी सच्चे हैं।'
 
नरेंद्र स्वामी के लिए प्रचार जारी रखते हुए सिद्धरमैया दूसरी बार फिर गलती कर बैठे। उन्होंने कहा कि हर किसी को यह समझ लेना चाहिए कि नरेंद्र मोदी को पड़ा हर वोट...मुझे वोट करने जैसा है।
 
स्वामी सहित उनके पास खड़े लोगों ने फिर उन्हें उनकी गलती की तरफ ध्यान दिलाया। तब उन्होंने फिर से अपनी गलती सुधारी।
 
सिद्धरमैया की जुबान ऐसे समय फिसली जब चुनाव प्रचार के दौरान उनके और मोदी के बीच वाकयुद्ध चल रहा है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हमलों को लेकर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, अभिषेक ने क्‍यों जताया आभार, जानिए क्‍या हुई बात?

Trump vs Iran : समझौते की उम्मीद या नए टकराव का खतरा? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत

Strait of Hormuz खुलने पर भी तुरंत नहीं घटेंगी तेल की कीमतें, क्या हैं चुनौतियां, दुनिया पर क्या पड़ेगा असर

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल: फायदे ज्यादा या नुकसान? वाहन मालिकों के लिए जरूरी जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janta Party के संस्थापक अभिजीत दिपके 6 जून को भारत लौटेंगे, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को आंदोलन का ऐलान

मेधावियों के सम्मान में तालियों से गूंजा सभागार, गर्व से दमके अभिभावकों के चेहरे

यूपी के स्कूलों में पुस्तकों की खरीद की होगी जांच, योगी सरकार कराएगी लाइब्रेरी आपूर्ति और भुगतान का सत्यापन

योगी सरकार का राष्ट्रचेतना महाभियान : ‘आनंदमठ’ और ‘महाराजा सुहेलदेव’ के मंचन से युवाओं में जगेगी राष्ट्रभक्ति

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

अगला लेख