थरूर बोले, राष्ट्रीय हित में सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 17 मई 2025 (12:18 IST)
Shashi Tharor news in hindi : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने विदेश जाने वाले सात प्रतिनिधिमंडलों में से एक का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी मिलने के बाद शनिवार को कहा कि जब राष्ट्रीय हित की बात होगी तो वह सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे। ALSO READ: पाकिस्तान की पोल खोलने वाले सांसदों की लिस्ट पर बवाल, कांग्रेस क्यों है नाराज?
 
लोकसभा सदस्य थरूर ने ‘एक्स’ पर लिखा, 'हाल की घटनाओं पर हमारे देश का दृष्टिकोण प्रस्तुत करने के लिए पांच प्रमुख राजधानियों में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए भारत सरकार के निमंत्रण से मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। जब राष्ट्रीय हित की बात हो और मेरी सेवाओं की आवश्यकता हो तो मैं उपलब्ध रहूंगा। जय हिंद।'
 
 
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद और बैजयंत पांडा, कांग्रेस सांसद शशि थरूर, जदयू के सांसद संजय झा, द्रमुक की कनिमोई, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले और शिवसेना के श्रीकांत शिंदे सात अलग-अलग प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व करेंगे। इनमें से 4 नेता सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से हैं, जबकि 3 विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन से हैं।
 
उल्लेखनीय है कि प्रतिनिधिमंडल में सरकार ने कांग्रेस द्वारा भेजे गए 4 नाम आनंद शर्मा, गौरव गोगोई, सैयद नासिर हुसैन और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की जगह सरकार ने शशि थरूर, मनीष तिवारी, सलमान खुर्शीद और अमर सिंह को चुना है।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

NIA को बड़ी सफलता, मुंबई एयरपोर्ट से ISIS स्लीपर सेल के 2 सदस्य गिरफ्तार

LIVE: NIA को बड़ी सफलता, मुंबई एयरपोर्ट से ISIS स्लीपर सेल के 2 सदस्य गिरफ्तार

पाकिस्तान पर बोले ओवैसी, दुआ करें अल्लाह सीधी कर दे उनकी दुम

पाकिस्तान की पोल खोलने वाले सांसदों की लिस्ट पर बवाल, कांग्रेस क्यों है नाराज?

ब्रह्मोस से डरा पाकिस्तान, रावलपिंडी से हटाएगा सैन्य मुख्यालय

अगला लेख