कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के बीच सार्वजनिक बहस के लिए तैयार हूं : शशि थरूर

Webdunia
रविवार, 2 अक्टूबर 2022 (15:35 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का मुकाबला करने के लिए तैयार लोकसभा सदस्य शशि थरूर ने रविवार को कहा कि वह उम्मीदवारों के बीच सार्वजनिक बहस के लिए तैयार हैं क्योंकि इससे लोगों की उसी तरह से पार्टी में दिलचस्पी पैदा होगी, जैसे कि हाल में ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी के नेतृत्व पद के चुनाव को लेकर हुई थी।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी के सदस्यों के दिलों में नेहरू-गांधी परिवार की हमेशा खास जगह रही है और रहेगी। थरूर ने कहा कि कांग्रेस की मौजूदा चुनौतियों का जवाब प्रभावी नेतृत्व और संगठनात्मक सुधार के संयोजन में निहित है।

गौरतलब है कि झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी का नामांकन पत्र शनिवार को खारिज होने के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष पद के चुनाव में अब मुकाबला खड़गे और थरूर के बीच होगा।

थरूर ने कहा, संगठनों का उच्च स्तर पर नेतृत्व करने का मेरा विश्वसनीय ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। संयुक्त राष्ट्र के जन सूचना विभाग के अवर प्रभारी महासचिव के तौर पर मैंने दुनियाभर में 77 कार्यालय में 800 से अधिक कर्मियों के संयुक्त राष्ट्र के सबसे बड़े विभाग के संचार का जिम्मा संभाला था। इसे देखते हुए कई लोगों ने मुझे संयुक्त राष्ट्र संगठन का नेतृत्व करने के लिए चुनाव लड़ने का अनुरोध किया था।

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है। जरूरत पड़ने पर चुनाव 17 अक्टूबर को कराया जाएगा। मतगणना 19 अक्टूबर को होगी और नतीजे उसी दिन घोषित किए जाएंगे। Edited by : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK वालों दो महीने का राशन जमा कर लो, कभी भी छिड़ सकती है भारत से जंग

पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया तो टांगें तोड़ देंगे, CM हिमंत विश्व शर्मा की चेतावनी

अब बिलावल के बदले सुर, कहा- पाकिस्तान का अतीत आतंकी संगठनों से जुड़ा

पाकिस्तानी युवती से शादी कर फंसा CRPF जवान, अब पत्नी के साथ नौकरी भी खतरे में

LoC पर भूमिगत बंकरों में लग रही हैं कक्षाएं, हमले से बचने के गुर भी सीख रहे हैं विद्यार्थी

सभी देखें

नवीनतम

भारत से युद्ध की आशंका पर क्या कह रहे पाकिस्तानी युवा

अब नाभि नाथ बने पंडित प्रदीप मिश्र, लड़कियों की नाभि के बारे जो कहा, उससे मच गया हंगामा

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को एक बड़ा झटका, भारत ने पूरी तरह बंद किया आयात निर्यात

मणिपुर हिंसा के 2 साल होने पर कांग्रेस बोली, राज्य में खेला जा रहा है राजनीतिक खेल

MP: सतना में पुलिस पर हमला करने का आरोपी मुठभेड़ के बाद पकड़ा, पैर में मारी गोली

अगला लेख
More