सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड : आरोपी गैंगस्टर दीपक टीनू पुलिस हिरासत से फरार

Webdunia
रविवार, 2 अक्टूबर 2022 (15:20 IST)
चंडीगढ़। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का आरोपी गैंगस्टर दीपक टीनू पंजाब के मानसा जिले में पुलिस हिरासत से फरार हो गया है। दीपक टीनू, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी है। मूसेवाला की हत्या मामले में बिश्नोई प्रमुख आरोपी है। पुलिस का कहना है कि हमारी टीम प्रयास कर रही है और उसे जल्द ही पकड़ लेंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, टीनू को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया है। शनिवार रात मानसा पुलिस द्वारा एक अन्य मामले में गोइंदवाल साहिब जेल से पेशी वारंट पर उसे एक स्थानीय अदालत ले जाए जाने के दौरान वह फरार हो गया।

दीपक टीनू, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी है। मूसेवाला की हत्या मामले में बिश्नोई प्रमुख आरोपी है। इस घटना के बारे में पूछे जाने पर पटियाला रेंज के महानिरीक्षक (आईजी) मुखविंदर सिंह छिना ने कहा, पुलिस की टीम प्रयास कर रही है और हम उसे जल्द ही पकड़ लेंगे। छिना के पास वर्तमान में बठिंडा रेंज के महानिरीक्षक का भी अतिरिक्त प्रभार है।

पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को मूसेवाला के नाम से मशहूर पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मूसेवाला की हत्या के बाद बिश्नोई गिरोह के सदस्य गोल्डी बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी। टीनू उन 24 आरोपियों में शामिल है, जिनके खिलाफ हत्या के इस मामले में आरोप पत्र दाखिल किया गया है। Edited by : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख
More