शाहनवाज का आनंद शर्मा पर पलटवार, संघ जाति, धर्म या पार्टी नहीं पूछता...

Webdunia
शुक्रवार, 8 जून 2018 (16:53 IST)
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं और वह जाति, धर्म और पार्टी नहीं पूछता। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा पर चुटकी लेते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आनंद शर्मा एक बार नागपुर होकर आएं, तो उनका भी कद ऊंचा हो जाएगा।


भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस ने अब तक संघ के बारे में दुष्प्रचार करने का काम किया है। कांग्रेस के नेताओं को नागपुर जाकर संघ को समझना चाहिए। उन्होंने कहा, संघ के दरवाजे किसी के लिए बंद नहीं हैं। संघ सबके लिए है। संघ जाति, धर्म और पार्टी नहीं पूछता है। संघ राष्ट्रभक्तों का संगठन है जो भी राष्ट्र से प्रेम करेगा, वह संघ से नफरत नहीं कर सकता।

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा के बयान का जिक्र करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि एक बार वह नागपुर होकर आएंगे, तो उनका (शर्मा) भी कद ऊंचा हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के आरएसएस के कार्यक्रम में जाने को लेकर कल सवाल खड़ा किया था।

आनंद शर्मा ने आज कहा कि मुखर्जी के नैतिक बल, विवेक और धर्मनिरपेक्ष संवैधानिक लोकतंत्र को बुलंद रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर कभी संदेह नहीं रहा और नागपुर में संबोधन के बाद उनका कद पहले से और ऊंचा हो गया है। उन्होंने कहा, आपने आरएसएस को भारत के बहुलवाद की समृद्धि और विविधता के बारे में बताया। आशा करता हूं कि वे आपके संदेश को आत्मसात करेंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

यूपी में स्कूल से परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद का नाम हटाया, अखिलेश यादव का तंज, अब तो...

अखिलेश यादव का तंज, भारत का नाम बदलकर 'भाजपा' करना ही बाकी

कोर्ट ने दी Union Carbide कचरे के निपटान के परीक्षण की मंजूरी, 3 चरणों में पिथमपुर में ऐसे जलेगा ये जहर

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से रूद्राक्ष महोत्सव, 7-8 लाख श्रद्धालुओं के लिए लिए विशेष व्यवस्था

अगला लेख
More