Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weather Updates: Cold wave का कहर, दिल्ली से लेकर पंजाब तक कड़ाके की ठंड

उत्तरप्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव

हमें फॉलो करें Weather Updates: Cold wave का कहर, दिल्ली से लेकर पंजाब तक कड़ाके की ठंड

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 6 जनवरी 2024 (08:39 IST)
  • उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट
  • उत्तरप्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव
  • दिल्ली में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस
Weather Updates: पूरे उत्तर भारत (North India) में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे लोगों की नाक में दम हो गया  है। लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि अभी सर्दी और ज्यादा पड़ेगी। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) समेत राजस्थान, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और पंजाब में आज कोल्ड वेव (cold wave) की संभावना है।
 
राजधानी दिल्ली में कोल्ड डे की स्थिति : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार आज शनिवार को राजधानी दिल्ली में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। इतना ही नहीं, आने वाले दिनों में बारिश होगी जिसके बाद ठंड और ज्यादा बढ़ जाएगी। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना है।

 
पूरे उत्तर भारत में पड़ेगी कड़ाके की ठंड : मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में 6 जनवरी के दौरान भीषण से बहुत भीषण ठंडा दिन रहने की संभावना है। इसके साथ ही उत्तरप्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भी कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में 7 जनवरी तक घने कोहरे का अलर्ट है।

 
दक्षिण-पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप के आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर बने चक्रवाती परिसंचरण से तटीय कर्नाटक तक चल रही है। दक्षिण-पश्चिम उत्तरप्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ को उत्तरी हरियाणा के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जाता है, जो औसत स्तर से 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। 8 जनवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत के पास पहुंचने की उम्मीद है।

मध्यप्रदेश में कोहरा और वर्षा, ठंड का प्रकोप भी  : प्रदेश में बीते 2 दिन में पड़े मावठे के बाद सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। कई शहरों मे सूर्यदेव नदारद हैं। कोहरे और धुंध के आगोश में लोग दिन में भी ठिठुरने लगे हैं। इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं पर तो नर्मदापुरम, रीवा और सागर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर और भोपाल संभाग में अनेक स्थान पर वर्षा हुई। राजधानी भोपाल में अलसुबह कुछ इलाकों में करीब पौन घंटे तक पानी गिरा, वहीं कई जिलों में कोहरा छाया हुआ है।
 
ठंड के तेवर और तीखे होंगे : मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले 2 से 3 दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। आसमान खुलने पर तापमान में गिरावट आएगी, विशेषकर रात का तापमान तेजी से गिरेगा। जाहिर है कि ठंड के तेवर और तीखे होंगे। ग्वालियर में गुरुवार की रात प्रदेश में सबसे ठंडी रही। दतिया में 10.9 डिग्री, सागर में 11.7 डिग्री, शिवपुरी में 12.01 डिग्री और राजगढ़ में 12.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। मौसम विभाग ने शनिवार सुबह तक 16 जिलों में वर्षा होने की चेतावनी जारी की है। भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, नर्मदापुरम, सागर, बैतूल, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, अशोक नगर अनूपपुर में वर्षा का अनुमान जताया है।
 
इंदौर समेत अनेक नगरों में कोहरा : मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को श्योपुर, ग्वालियर, दतिया, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर, राजगढ़, भोपाल, विदिशा, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में मध्यम से घना कोहरा रहा। शिवपुरी, उज्जैन, इंदौर, देवास, शाजापुर, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, नर्मदापुरम, रायसेन, गुना, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिवनी, छतरपुर, दमोह, कटनी, पन्ना, सतना, उमरिया और शहडोल में हल्का मध्यम कोहरा देखा गया। ऐसी ही स्थिति शनिवार को भी बनी रहेगी।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymet weather) के अनुसार आज शनिवार को आंतरिक तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों और पूर्वी उत्तरप्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। कर्नाटक और पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश संभव है। मध्य महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और रायलसीमा में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।
 
इन राज्यों में रहेगी ठंड और कोहरे की स्थिति : पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान और पश्चिम मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर और पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्यप्रदेश में एक या दो स्थानों पर ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति जारी रह सकती है। हरियाणा, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और पूर्वी मध्यप्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बहुत घना कोहरा छा सकता है। राजस्थान, पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार, जम्मू और पश्चिम मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महादेव बेटिंग ऐप मामले में ED का बड़ा खुलासा, फिर आया भूपेश बघेल का नाम