Hanuman Chalisa

कश्‍मीर में एक और आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने इस साल 200 आतंकियों को मार गिराया

सुरेश एस डुग्गर
शनिवार, 17 अक्टूबर 2020 (11:03 IST)
जम्‍मू। सुरक्षाबलों ने कश्‍मीर में शनिवार को एक और आतंकी को ढेर कर दिया। शुक्रवार को भी एक आतंकी मारा गया था तथा एक को जीवित पकड़ लिया गया था। इसके साल ही इस साल अभी तक मारे गए आतंकियों की संख्‍या 200 हो गई है। पिछले साल 163 आतंकी 12 महीनों में मारे गए थे। इस साल 48 सुरक्षाकर्मी शहीद हो चुके हैं तथा आतंकियों ने 26 नागरिकों की भी जान ली है।
 
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने अनंतनाग में एक मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को मार गिराया है। सुरक्षाबलों का इलाके में तलाशी अभियान जारी है। उनके अनुसार, खुफिया एजेंसी से सूचना मिली कि अनंतनाग के लारनु इलाके में आतंकी छिपे हैं। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया।
 
घेरा सख्त होने पर आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें एक आतंकी ढेर हो गया। सुरक्षाबलों ने एक एके-47 राइफल भी बरामद की है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
 
इससे पहले कल मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एसपीओ मौके से फरार हो गया। पकड़ा गया आतंकी कुछ दिन पहले ही लश्कर में शामिल हुआ था।
 
इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और भागने की कोशिश की। जवानों ने भी मुहतोड़ जवाब दिया। कुछ देर बाद फायरिंग रूक गई। इसके बाद सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को पकड़ लिया। इसकी पहचान जहांगीर भट के रूप में हुई है।
 
आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2010 के बाद सबसे अधिक आतंकी 2018 में मारे गए थे जब इनकी संख्‍या 271 थी और वर्ष 2010 के बाद सबसे कम आतंकी 2012 में मरे थे। तब 84 आतंकियों को मार गिराने के लिए 18 सुरक्षाकर्मियों को अपनी जान देनी पड़ी थी। ऐसे में उम्‍मीद यह की जा रही है कि इस साल का आंकड़ा शायद वर्ष 2018 के आंकड़े को छू ले।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CJP ने फिर दी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी, सरकार की वादाखिलाफी पर भड़की पार्टी, एक्स पर क्या बोले आशुतोष रांका

क्या विपक्ष के नेता पद से बर्खास्त होंगे राहुल गांधी, निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल

Honda QC3 vs Honda Activa e: जानिए दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में क्या है बड़ा अंतर, कौन है ज्यादा प्रैक्टिकल?

बिहार छात्र आंदोलन पर AK-47 से फायरिंग करने वाला सिपाही सस्पेंड, भाजपा सांसद संबित पात्रा घिरे

विदेशी मीडिया ने CJP की जीत पर क्या कहा, पाकिस्तान से लेकर मिडिल-ईस्ट और अमेरिका में सुर्खियों में 'कॉकरोच'

सभी देखें

नवीनतम

Black Sea Conflict : ब्लैक सी हमले पर भारत का सख्त एक्शन, यूक्रेन के राजदूत तलब, 5 भारतीय नाविकों की मौत के बाद MEA की बड़ी एडवाइजरी

अगर गालियों से समाज का पतन होता है तो इसकी शुरुआत आपके बेडरूम से हो चुकी है

CJP ने फिर दी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी, सरकार की वादाखिलाफी पर भड़की पार्टी, एक्स पर क्या बोले आशुतोष रांका

फर्जी Air Suvidha 2.0 वेबसाइटों से रहें सावधान, सरकार ने यात्रियों के लिए जारी की चेतावनी

Stock Market : शेयर बाजार में लौटी रौनक, 5 दिन की गिरावट थमी, सेंसेक्स 776 अंक उछला, निवेशकों को बड़ी राहत

अगला लेख