Publish Date: Fri, 16 Oct 2020 (12:58 IST)
Updated Date: Fri, 16 Oct 2020 (13:02 IST)
अमृतसर। पंजाब के तरनतारन में शुक्रवार को कुछ अज्ञात लोगों ने शौर्यचक्र विजेता बलविंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज सुबह कुछ लोग सिंह के आवास पर पहुंचे और उन पर गोलियां चलाई, जिससे उनकी मौत हो गई।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता इकवाल सिंह लालपुरा ने सिंह की हत्या करने की तीखी निंदा की है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून एवं व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है तथा बैंक डकैतियां, हत्याएं और माफिया राज को बढ़ावा मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि कामरेड बलविंदर सिंह ने आंतकवाद के दौर में आंतकवादियों से 13 बार लोहा लेते हुए कई आंतकवादियों को मार गिराया था।
उल्लेखनीय है कि कामरेड बलविंदर सिंह पंजाब में आंतकवाद के दौर में कई आंतकवादियों को ढेर किया था। (वार्ता)