सबरीमाला विवाद, हिंसा और प्रदर्शन में शामिल 1400 लोग गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 25 अक्टूबर 2018 (18:10 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले दिनों सबरीमाला विवाद के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल 1400 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद महिलाओं के भगवान अयप्पा मंदिर प्रवेश को लेकर हुई हिंसा में लिप्त होने का आरोप है। 
 
पुलिस ने इस मामले में लगभग 2000 पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके पुलिस ने इस मामले में बुधवार को 210 लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। जानकारी के मुताबिक 75 लोगों को एर्नाकुलम के ग्रामीण इलाके से गिरफ्तार किया गया, जबकि त्रिपुनितुरा से 51 और कोझिकोड से 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पलक्कड़, त्रिचूर, कोट्टायम और अलपुझा से भी कुछ गिरफ्तारियों की खबर है। 
 
उल्लेखनीय है कि महिलाओं को मंदिर में प्रवेश देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 17 अक्टूबर को मासिक पूजा के लिए मंदिर को खोला गया था। इस मामले में पूरे केरल में विरोध प्रदर्शन हुए थे। साथ ही पुलिस ने भी प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बसों, पुलिस के वाहनों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही पत्रकारों से भी दुर्व्यवहार किया था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

कोविंद समिति ने 7 देशों की चुनाव प्रक्रियाओं का अध्ययन किया, फिर तैयार हुई रिपोर्ट

One Nation One Election पर बोले JP Nadda, सिफारिशों को स्वीकार किया जाना ऐतिहासिक

Haryana Election : विनेश फोगाट ने भाजपा पर साधा निशाना, बोलीं- थप्पड़ साबित होगा कांग्रेस का चुनाव चिन्ह

One Nation One Election : एक देश-एक चुनाव से कितना होगा फायदा, विशेषज्ञ ने जताया यह अनुमान...

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

अगला लेख
More