ramcharitmanas

मंत्रोच्चार के बीच पेश की टिकटों की दावेदारी

विशेष प्रतिनिधि
गुरुवार, 25 अक्टूबर 2018 (18:02 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा इन दिनों टिकट के दावेदारों से परेशान नजर आ रही है। बीजेपी मुख्यालय में हर दिन सैंकड़ों की संख्या में दावेदार पहुंचकर पार्टी के बड़े नेताओं के सामने अपनी दावेदारी जता रहे हैं। दावेदार इतनी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं कि पार्टी के नेता परेशान दिख रहे हैं। इस बीच सागर से आए बिपिन बिहारी ने मंत्रोच्चार के बीच नेताओं के सामने अपना दावा पेश किया। 
 
कुछ ऐसा ही नजारा गुरुवार को पार्टी दफ्तर में देखने को मिला। जहां सैकड़ों में टिकट के दावेदार पहुंच रहे हैं। सागर से पंडित बिपिन बिहारी सैकड़ों समर्थकों के साथ टिकट की दावेदारी करने पहुंचे। बिपिन बिहारी सागर से टिकट की दावेदारी पार्टी संगठन के नेताओं के सामने पेश की।
 
बिपिन बिहारी का पार्टी दफ्तर में प्रवेश करना भी काफी चर्चा का विषय रहा। पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच बिपिन बिहारी ने पार्टी दफ्तर में नेताओं के समाने अपनी दावेदारी पेश की। इसके साथ ही पार्टी के दफ्तर पहुंचने वाले कई दावेदार ऐसे भी है, जो पहले चुनाव लड़ चुके हैं।
 
छत्तीसगढ़ में पार्टी के पिछले चुनाव में हार चुके कई नेताओं को फिर से टिकट देने से मध्यप्रदेश में भी कई पूर्व विधायक टिकट के लिए पार्टी दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं। पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमारिया, लक्ष्मीकांत शर्मा भी टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं।
 
दोनों ही नेता पिछला चुनाव हार चुके हैं। लेकिन इलाके में अपने संपर्क और प्रभाव का हवाला देकर फिर से टिकट की मांग कर रहे हैं। वहीं पार्टी के बढ़ते दावेदारों से भाजपा परेशान है। गुरुवार को हालात को संभालने के लिए खुद पार्टी के संगठन महामंत्री सुहास भगत को मोर्चा संभालना पड़ा।
 
सुहास भगत एक ओर पार्टी के दावेदारों से मिलकर उनकी दावेदारी पर विचार करने की बात कह रहे हैं तो दूसरी और टिकट न मिलने पर भी पार्टी के साथ रहने की नसीहत दे रहे हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

नवीनतम

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

सरकार के लिए अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसान कल्याण पर हमारा विशेष ध्यान

अमेरिका का ईरान पर मिसाइल और ड्रोन हमला, 12 लोगों की मौत, तेहरान ने अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमले का किया दावा

अगला लेख