Hanuman Chalisa

आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार बोले, बीफ खाना बंद करो, नहीं होगी हिंसा

Webdunia
मंगलवार, 24 जुलाई 2018 (08:21 IST)
रांची। राजस्थान के अलवर में गोतस्करी के आरोप में हुई रकबर खान की हत्या पर पूछे गए सवाल के जवाब में आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि अगर लोग बीफ खाना बंद कर दें तो देश में मॉब लिंचिंग रुक जाएगी।
 
मुस्लिमों के बीच काम काम करने वाले आरएसएस के संगठन राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार ने कहा कि मॉब लिंचिंग का स्वागत नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर लोग बीफ खाना बंद कर दें तो ऐसे अपराध रुक जाएंगे।
 
इंद्रेश ने कहा कि दुनिया का ऐसा कोई भी धर्म नहीं है जो गोहत्या की इजाजत देता हो। उन्होंने दावा किया कि इस्लाम से लेकर ईसाई धर्म के अंदर गोहत्या की कोई जगह नहीं है।
 
उल्लेखनीय है कि अलवर के रामगढ़ थाना क्षेत्र में 20 जुलाई की देर रात कुछ लोगों ने गोतस्करी के शक में रकबर खान की पिटाई कर दी थी। जिसके बाद पुलिस रकबर को थाने ले गई थी। उन्होंने रकबर को अस्पताल ले जाने में काफी देरी की, जिसके चलते उसने बिना इलाज के दम तोड़ दिया।
 
राजस्‍थान सरकार ने इस मामले में 5 पुलिसकर्मियों को सजा दी है। इसके तहत थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर सुभाष शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया जबकि एएसआई मोहन चौधरी समेत चार पुलिसकर्मियों को भी लाइन हाजिर कर दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

नवीनतम

क्या है अमरनाथ हिमलिंग के पिघलने का राज? क्या कहते हैं पर्यावरणविद

क्या कैलाश विजयवर्गीय को पता था, नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटेगा?

अयोध्या ​राम मंदिर में नई समस्या! 23 कर्मचारियों का सामूहिक इस्तीफा

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

जयशंकर से लेकर निर्मला सीतारमण तक...मंत्रियों के बच्चे पढ़ रहे विदेश में! भारत में पेपर लीक का कोहराम, सोशल मीडिया पर फूटा छात्रों का गुस्सा!

अगला लेख