sawan somwar

आरएसएस ने चंद्रावत को पद से हटाया, मामला दर्ज

Webdunia
शनिवार, 4 मार्च 2017 (22:16 IST)
उज्जैन (मप्र)। केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन का सिर कलम करने वाले को एक करोड़ रुपए का इनाम देने की घोषणा करने से विवादों में आए आरएसएस के पदाधिकारी कुंदन चंद्रावत के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है, जबकि संघ ने उसे उज्जैन महानगर सह प्रचार प्रमुख के पद से हटा दिया है।
जिला पुलिस अधीक्षक मनोहर वर्मा ने बताया, पुलिस ने मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए कल रात को चन्द्रावत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। माधव नगर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह परमार ने बताया कि फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
 
इसके अलावा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक (आरएसएस) के प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रकाश शास्त्री ने एक बयान में बताया गया कि चन्द्रावत को उज्जैन महानगर सह प्रचार प्रमुख के दायित्व से हटा दिया गया है।
 
चन्द्रावत ने यहां एक बैठक में माकपा कार्यकर्ताओं द्वारा केरल में संघ कार्यकर्ताओं की हत्याओं का बदला लेने के लिए  मुख्यमंत्री पी. विजयन का सिर कलम करने पर एक करोड़ रुपए के इनाम की कथित तौर पर घोषणा की थी। इससे देश में एक विवाद छिड़ गया था। हालांकि संघ, माकपा और कांग्रेस ने दो दिन पहले इसकी निंदा की थी।
 
चंद्रावत को एक वीडियो क्लिप में यह कहते देखा गया था, केरल के मुख्यमंत्री आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या कर रहे हैं, जो इस देश को आगे ले जाना चाहते हैं। उनका (विजयन) सिर कलम करने वाले व्यक्ति को मैं एक करोड़ रुपए दूंगा, चाहे मुझे अपना मकान ही क्यों ना बेचना पड़े। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

नवीनतम

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

Weather Update : क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

हर-हर महादेव का उद्घोष, कंधों पर आस्था लिए बढ़ चले शिवभक्त

दतिया उपचुनाव के नतीजों से पहले कांग्रेस में सिर फुटौव्वल, घनश्याम सिंह ने राजेंद्र भारती पर लगाए भितरघात करने के आरोप

यूपी को वैश्विक व्यापार, विनिर्माण और निर्यात का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम होगा UP इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026

अगला लेख