गायत्री प्रजापति के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

Webdunia
शनिवार, 4 मार्च 2017 (22:05 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बलात्कार के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति का पासपोर्ट शनिवार को जब्त कर लिया गया और उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) दलजीत चौधरी ने कहा, बलात्कार के आरोपी मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पासपोर्ट को रद्द करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस विदेश मंत्रालय से संपर्क करेगी।
चौधरी ने बताया कि प्रजापति और छह अन्य के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। इन सभी पर एक महिला से गैंगरेप और उसकी नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार के प्रयास का मुकदमा दर्ज है।
 
उन्होंने बताया कि लुक आउट नोटिस जारी किया गया है और प्रजापति एवं उसके साथियों की तलाश में लखनऊ, कानपुर एवं अमेठी में छापेमारी की जा रही है। उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर मामला दर्ज होने के बाद से ही प्रजापति फरार हैं।
 
प्रजापति के देश छोड़कर बाहर जाने की आशंका के मद्देनजर देश के हवाई अड्डों को कल ही अलर्ट कर दिया गया था। चौधरी ने कहा कि प्रजापति की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स की भी मदद ली जा रही है। 
 
वह देश से बाहर नहीं जाने पाए, इसके प्रयास हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश की नेपाल से सटी सीमा है और इस सीमा पर सुरक्षा की जिम्मेदारी केन्द्रीय बल सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की है। एसएसबी को भी प्रजापति के मामले में एलर्ट कर दिया गया है।
 
इस बीच सरकारी सूत्रों ने बताया कि प्रजापति के खिलाफ जल्द हीलेटर आफ कैंसेलेशन भेजा जाएगा। सभी हवाई अड्डों को एलर्ट कर दिया गया है ताकि 49 वर्षीय सपा नेता देश छोड़कर बाहर नहीं भागने पाए। लेटर ऑफ कैंसेलेशन तकनीकी भाषा में आव्रजन अधिकारियों को अलर्ट करने के लिए होता है ताकि कोई संदिग्ध देश छोड़कर बाहर ना भागने पाए। 
 
ऐसे संदिग्ध का पासपोर्ट यदि देश के किसी भी हवाई अड्डे या सीमा पर आव्रजन मंजूरी के लिए पेश होता है तो कंप्यूटर अपने आप ही उपस्थित अधिकारी को अलर्ट कर देता है कि संदिग्ध को देश से बाहर नहीं जाने दिया जाए। उत्तरप्रदेश पुलिस ने प्रजापति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वह पुलिस को लगातार चकमा देता आया है। (भाषा)

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान बवाल

Maharashtra Assembly Elections 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 45 नामों का किया ऐलान , कोपरी-पाचपाखाडी से शिंदे उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

UP में ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट में गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

Cyclone Dana : दाना की दहशत, 120KM स्पीड वाला चक्रवाती तूफान कितना खतरनाक, क्या बोला IMD

अगला लेख
More