राजद सांसद ने की मणिपुर हिंसा पर राष्ट्रपति को पत्र लिखकर राष्ट्रपति शासन की मांग

Webdunia
शुक्रवार, 5 मई 2023 (16:24 IST)
नई दिल्ली। मणिपुर में हिंसा पर चिंता जताते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद मनोज झा (Manoj Jha) ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को पत्र लिखकर राज्य में राष्ट्रपति शासन (President's rule) लगाने की मांग की। राज्यसभा सदस्य झा ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था कायम रखने में नाकाम रही है।
 
उनका यह बयान मणिपुर सरकार द्वारा राज्य में आदिवासियों और बहुसंख्यक मेईती समुदाय के बीच हिंसा को रोकने के लिए 'देखते ही गोली मारने' के आदेश जारी किए जाने के बाद आया है। मुर्मू को लिखे अपने पत्र में राजद सांसद ने कहा कि मणिपुर में कई समुदाय के लोग रहते हैं। औपनिवेशिक काल से जातीय संघर्ष राज्य के लिए अहम चुनौती रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि मेईती समुदाय के लिए अनुसूचित जनजाति की मांग विवादास्पद मुद्दा रहा है और मणिपुर के अन्य समुदाय इसका विरोध कर रहे हैं। इस मुद्दे पर पहले भी हिंसा और प्रदर्शन हुए हैं और हाल में हिंसा का बढ़ना चिंता का विषय है।
 
झा ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के भेदभावपूर्ण रवैए और कानून व्यवस्था बनाकर रखने में नाकामी से हाल में हालात और बिगड़ गए। राजद सांसद ने कहा कि उन्हें लगता है कि मौजूदा हालात में मणिपुर की जनता की जान और संपत्तियों को बचाना जरूरी है और अंतिम विकल्प राष्ट्रपति शासन ही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

MP के मंत्री विजय शाह पर FIR, किन धाराओं में दर्ज हुआ केस, कितनी हो सकती है सजा?

अब पूर्व CM उमा भारती भी बोलीं, मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करो

दिग्विजय सिंह ने बताया, मंत्री विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

LIVE: दिग्विजय ने बताया, विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

प्री-मॉनसून और मॉनसून में क्या होता है अंतर, आसान भाषा में समझिए

अगला लेख