अब Rihanna ने खड़ा किया बड़ा बखेड़ा, ‘टॉपलेस’ होकर पहना भगवान श्रीगणेश का पेंडेट!

Webdunia
मंगलवार, 16 फ़रवरी 2021 (16:12 IST)
रिहाना को लेकर भारत में पहले से ही बहुत आक्रोश है। उनके ट्वीट के बाद ही भारत में किसान आंदोलन ने विवाद का रूप ले लिया। बता दें कि पॉप गायि‍का रिहाना ने किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए लिखा था, व्‍हाय वी आर नॉट टॉकिंग एबाउट दीस

उनके इस ट्वीट के बाद भारत का किसान आंदोलन अंतराष्‍ट्रीय स्‍तर चर्च‍ित हो गया था। अभी वो विवाद शांत हुआ ही नहीं था कि रिहाना ने एक बार फि‍र विवाद खड़ा कर दिया है, इस बार उन्‍होंने हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करने वाला काम किया है।

दरअसल, सोशल मीडि‍या में रिहाना का एक फोटो जमकर वायरल हो रहा है। इस फोटो में वे टॉपलेस है और गले में भगवान गणेश का पेंडेट पहन रखा है।

चौंकाने वाली बात यह है कि यह फोटो उन्‍होंने खुद ट्वि‍टर पर शेयर की है। इस पोस्‍ट के बाद सोशल मीडिया में बवाल उठ गया है। यह तस्वीर एक लॉन्‍जरी ब्रांड के लिए करवाए गए फोटो शूट की है। उन्होंने अपने बदन के ऊपरी हिस्से पर कुछ भी नहीं पहना हुआ और गले में भगवान गणेश जी का पेंडेंट पहना हुआ है।

इस पोस्‍ट के बाद वे ट्विटर पर बुरी तरह से ट्रोल हो गई है, लोग उन्‍हें जमकर लताड़ लगा रहे हैं। इसे साफतौर से हिंदू धर्म के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली करतूत बताया जा रहा है।

इस फोटो को लेकर मुंबई से भाजपा विधायक राम कमद ने आपत्ति जताते हुए कांग्रेस पार्टी से सवाल पूछे हैं। राम कदम ने ट्वीट किया,

षड्यंत्र के तहत रिहाना ने नग्न अवस्था में भगवान गणेश जी का पेंडट पहन कर किया देवताओं का अपमान। क्या अब भी कांग्रेस रिहाना का समर्थन करेगी? या विरोध?

पॉप गायिका रिहाना पांच बार ग्रेमी अवॉर्ड जीत चुकीं है। वे पांच दिन बाद अपना जन्मदिन मनाएंगी। रिहाना के ट्विटर पर 100 मिलियन फॉलोवर्स हैं। ट्विटर पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले लोगों में रिहाना 100 मिलियन फॉलोवर्स के साथ चौथे नंबर पर हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सेक्‍स हाइवे पर नेताजी की डर्टी पिक्‍चर, अब सेक्‍स कांड में धाकड़ खुलासा, कौन है वीडियो में दिख रही महिला?

कौन हैं अनुष्का यादव, जिनके साथ 12 साल से रिलेशन में लालू पुत्र तेज प्रताप

प्रधानमंत्री को 60 लाख रुपए चाहिए, 1971 का एक सनसनीखेज घोटाला, जिसने देश को हिला दिया था

न तो सद्भावना है और न ही मि‍त्रता, फिर सिंधु जल संधि कैसी

लव जिहादी मोहसिन के दोनों भाई फरार, पूरा परिवार पुलिस के रडार पर

सभी देखें

नवीनतम

MP : दुकान के चेंजिंग रूम में मिला गुप्त कैमरा, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

UP : अमेठी में पेड़ से लटका मिला दलित युवक का शव

सिम तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

रूस ने यूक्रेन पर फिर किए ड्रोन और मिसाइल हमले, 12 लोगों की मौत, अब तक का सबसे बड़ा हमला

अगला लेख