Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राजनाथ सिंह फ्रांस जाकर राफेल में भरेंगे उड़ान, 8 अक्टूबर को मिलेगा पहला विमान

Advertiesment
हमें फॉलो करें राजनाथ सिंह फ्रांस जाकर राफेल में भरेंगे उड़ान, 8 अक्टूबर को मिलेगा पहला विमान
, गुरुवार, 3 अक्टूबर 2019 (23:37 IST)
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 8 अक्टूबर को पेरिस में फ्रांस के वायुसेना अड्डे पर राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगे। अधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
 
सूत्रों ने कहा कि सिंह का 7 अक्टूबर को तीन दिवसीय यात्रा के लिए पेरिस रवाना होने का कार्यक्रम है, जहां 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना के स्थापना दिवस पर भारत को पहला राफेल लड़ाकू विमान सौंपा जाएगा। फ्रांस को कुल 36 राफेल लड़ाकू विमान सौंपने हैं। सूत्रों ने कहा कि रक्षा मंत्री विमान हासिल करने के बाद उसमें उड़ान भरेंगे।
 
कार्यक्रम में फ्रांस के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ साथ रफाल की निर्माण कंपनी डसो एविएशन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सिंह 9 अक्टूबर को फ्रांस के शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के उपायों पर व्यापक चर्चा करेंगे।
 
सूत्रों ने कहा कि भारतीय वायुसेना का एक उच्चस्तरीय दल फ्रांसीसी अधिकारियों के साथ कार्यक्रम को लेकर समन्वय के लिए पहले से ही पेरिस में है।
 
भारत ने 2016 में फ्रांस के साथ 58,000 करोड़ रुपए में 36 लड़ाकू विमान खरीदने के लिए करार किया था। यह विमान बड़ी मात्रा में शक्तिशाली हथियार और मिसाइल ले जाने में सक्षम हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिलों को जीतने के लिए अहिंसा की जरूरत होती है - कमिश्नर डॉ. भार्गव