Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नीरव को अमेरिका से लाएंगे, होगी सख्त कार्रवाई : राजनाथ

Advertiesment
Rajnath Singh
बरेली। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि बैंक घोटाले में फंसे नीरव मोदी को अमेरिका से लाया जाएगा। गृहमंत्री सिंह ने बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर कहा कि बैंक घोटाले में फंसे नीरव मोदी को अमेरिका से लाया जाएगा।


उन्होंने कहा कि कोई भी अपराधी सरकार से बच नहीं पाएगा। गृहमंत्री ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक में बड़ा घोटाला करने वाले नीरव मोदी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो नीरव मोदी को अमेरिका से वापस लाया जाएगा।

सिंह ने कहा कि बातचीत और आतंकवाद दोनों साथ-साथ नहीं हो सकते। देश की सेना और जवान भारत का मस्तक नीचा नहीं होने देंगे। आतंकवाद से कड़ाई से निपटा जाएगा। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फरार विधायक कटारे की हाई कोर्ट में याचिकाएं