बिहार में बाढ़, राजनाथ ने की नीतीश से बात

Webdunia
रविवार, 13 अगस्त 2017 (15:12 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की और दोनों ने राज्य में बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की।
 
बिहार में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के करीब 320 कर्मियों को भेजा गया है। टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान नीतीश ने गृहमंत्री को राज्य के मौजूदा हालत की जानकारी दी।
 
सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि केंद्र राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में चल रहे राहत एवं बचाव अभियानों में मदद करने के लिए एनडीआरएफ की अतिरिक्त टीमें रवाना कर रहा है। गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एनडीआरएफ की करीब 7 टीमें पहले ही बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच चुकी हैं। हर टीम में 45-45 कर्मी हैं।
 
हाल में राज्य में बारिश से संबंधित एक घटना में 2 लोग मारे गए थे। मौसम विभाग के अधिकारियों ने आने वाले दिनों में बिहार में भारी से बेहद भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सुनीता विलियम्स के बालों पर फिदा हुए ट्रंप, किया यह वादा

राजीव गांधी पर फिर बोले मणिशंकर अय्यर, जानिए अब क्या कह दिया

ट्रंप चाल से परेशान चीन ने भारत की ओर बढ़ाया दोस्ती का हाथ

प्रणब मुखर्जी स्मारक के पास बनेगा पूर्व पीएम मनमोहन का स्मारक

कर्नाटक में स्कूलों में सप्ताह में 6 दिन मिलेंगे अंडे और केले

सभी देखें

नवीनतम

सीरिया में सरकारी बलों और असद समर्थकों के बीच संघर्ष में 200 से अधिक लोगों की मौत

महिला दिवस पर PM मोदी ने किया नारी शक्ति को सलाम

Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, कुछ राज्यों में बारिश के आसार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में खेली जाएगी होली, AMU प्रशासन ने दी इजाजत

LIVE: हिमाचल में 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा रद्द, पेपर लीक की आशंका के चलते फैसला

अगला लेख
More