सचिन पायलट बनाम अशोक गहलोत, कौन बनेगा राजस्थान का सीएम, फैसला आज

Webdunia
शुक्रवार, 14 दिसंबर 2018 (14:25 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों पर फैसला शुक्रवार के लिए टाल दिया है क्योंकि वह इस विषय पर पार्टी नेताओं से और चर्चा करना चाहते हैं। सचिन पायलट और अशोक गहलोत में पेंच अभी भी उलझा हुआ है। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री पद का फैसला आज हो जाएगा। मामले से जुड़ी हर जानकारी... 

शाम 4.30 बजे हो सकता है राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान।   
राहुल गांधी के घर से निकले सचिन पायलट। पायलट समर्थकों ने की नारेबाजी। 
राहुल गांधी ने अपने घर पर सचिन पायलट और अशोक गेहलोत से मुलाकात की।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राजस्थान के सीएम का फैसला 48 घंटे के भीतर हो जाएगा।
राहुल गांधी के घर पहुंचीं प्रियंका गांधी। कुछ ही देर में हो सकता है राजस्थान के मुख्यमं‍त्री के नाम का ऐलान 
राजस्थान में सस्पेंस बरकरार, साढ़े 10 बजे अशोक गहलोत से मुलाकात करेंगे राहुल गांधी। 
छ‍त्तीसगढ़ में कोहरे ने रोका कांग्रेस नेताओं का रास्ता, उड़ान नहीं भर सका विमान, राज्य में ही अटके भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव।  
 
सूत्रों के अनुसार गांधी ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री पर फैसला करने के लिए गुरुवार को प्रदेश के पार्टी नेताओं से चर्चा की। लेकिन दावेदारों से और चर्चा करने के लिए फैसला शुक्रवार के लिए टाल दिया। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के बीच कड़ा मुकाबला है। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद के दावेदारों अशोक गहलोत और सचिन पायलट के साथ कई बैठकें कीं, लेकिन उनके बीच कोई सहमति नहीं बन पाई। पायलट ने इस शीर्ष पद के लिए दावा किया। गांधी के निवास के बाहर पायलट के समर्थकों ने उनके समर्थन में नारे भी लगाए।
 
 
गांधी ने देर शाम पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ बैठक की। खड़गे ने कहा कि अंतिम निर्णय पर पहुंचने से पहले शुक्रवार को प्रदेश नेताओं के साथ बैठक होगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख
More