Publish Date: Wed, 02 May 2018 (08:04 IST)
Updated Date: Wed, 02 May 2018 (08:07 IST)
मुंबई। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र के किसानों से अपील की कि वे मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए अपनी भूमि नहीं दें।
पालघर जिले के वसई में एक जन सभा में ठाकरे ने कहा, 'यहां के लोगों को मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन और मुंबई - वडोदरा एक्सप्रेस वे के लिए अपनी जमीन नहीं बेचनी चाहिए।'
ठाकरे ने एक मई 1960 को महराष्ट्र और गुजरात को बनाए जाने के संदर्भ में कहा कि यह बुलेट ट्रेन के नाम पर जमीन खरीदने और मुंबई और उसके आसपास के इलाकों से मराठी लोगों को हटाने की चाल है।
जानिए क्या है बुलेट ट्रेन परियोजना में खास : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने 14 सितंबर 2017 को बुलेट ट्रेन परियोजना की आधारशिला रखी। यह प्रोजेक्ट 2022 तक पूरा होने की संभावना है। रेल से अहमदाबाद से मुंबई का सफर तय करने में अभी सात से आठ घंटे लगते हैं। बुलेट ट्रेन से यह सफर महज 3 घंटे में ही पूरा हो जाएगा।