Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Alert: एमपी के कुछ हिस्सों में हुई बारिश, केरल-महाराष्ट्र में तेज वर्षा की संभावना

Advertiesment
हमें फॉलो करें Weather Alert: एमपी के कुछ हिस्सों में हुई बारिश, केरल-महाराष्ट्र में तेज वर्षा की संभावना
, शुक्रवार, 4 जून 2021 (08:40 IST)
नई दिल्ली। लद्दाख के पूर्वी हिस्से और आसपास के क्षेत्र पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी मध्य अरब सागर और उससे सटे क्षेत्र पर भी बना हुआ है और एक ट्रफ रेखा इस चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से महाराष्ट्र के उत्तरी तट तक फैली हुई है। तटीय कर्नाटक से केरल तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है।

 
स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर भारी बारिश हुई। आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय ओडिशा, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा और राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में 1 या 2 तेज बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बाकी राजस्थान, केरल, लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हुई। छत्तीसगढ़ और झारखंड में छिटपुट हल्की बारिश हुई।

 
अगले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना, आंध्रप्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों और जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।
 
उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, उत्तराखंड और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पंजाब के कुछ हिस्सों, राजस्थान के बाकी हिस्सों और हरियाणा के 1-2 भागों में हल्की आंधी, मेघ गर्जना और बारिश संभव है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और गुजरात क्षेत्र में हल्की बारिश होती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोविड राहत पैकेज: मई में सरकार ने मदद के लिए खोले हाथ, 55 करोड़ लोगों को दिया मुफ्त राशन