Publish Date: Mon, 04 Sep 2017 (18:22 IST)
Updated Date: Mon, 04 Sep 2017 (18:25 IST)
नई दिल्ली। रेलयात्रियों को ट्रेन के बारे में हर तरह की जानकारी उपलब्ध कराने वाला पोर्टल रेलयात्री डॉट इन ने पितृ पक्ष के दौरान अपने पूर्वजों के श्राद्ध के लिए बिहार के गया जाने की चाहत रखने वालों को ध्यान में रखते हुये नयी टिकट बुकिंग सुविधा शुरू की है ताकि अधिकाधिक लोगों को कंर्फम टिकट पाने में मदद मिल सके।
कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि हर वर्ष पितृ पक्ष के दौरान 15 लाख से अधिक यात्रियों के गया पहुंचने का अनुमान होता है लेकिन ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिलने के कारण अंतिम समय में लोगों को अपनी यात्रा टालनी पड़ती है। इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रैवल एप रेलयात्री पर नई टिकट बुकिंग सुविधा की शुरूआत की गई है।
उसने कहा कि रेलयात्री का यह नया असिस्टेट ट्रेन टिकट बुकिंग फीचर श्रद्धालुओं को कन्फर्म टिकट पाने में मदद करता है। यूजर जब एक टिकट बुकिंग रिक्वेस्ट के साथ आते हैं, तो एक टोकन जेनरेट किया जाता है और एजेंट गया के लिये उपलब्ध सभी ट्रेनों में टिकट ढूंढना शुरू कर देते हैं। अनुभवी एजेंट द्वारा माइक्रोस्कोपिक सर्च से यूजर को कन्फर्म टिकट पाने में मदद मिलती है।
इसके अलावा रेलयात्री एप यात्रियों को गया के लिए शुरू की विशेष ट्रेनों के बारे में भी जानकारी देता है जिससे यूजर अंतिम क्षण में भी दूसरे यात्रियों की तुलना में अधिक तेजी से कंफर्म टिकट बुक करने में सक्षम हो जाता है। (वार्ता)
webdunia
Publish Date: Mon, 04 Sep 2017 (18:22 IST)
Updated Date: Mon, 04 Sep 2017 (18:25 IST)