Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महाकाल के दरबार में राहुल गांधी, जानिए पुजारी को क्या बताया 'गोत्र'

Advertiesment
हमें फॉलो करें rahul gandhi
, मंगलवार, 29 नवंबर 2022 (18:57 IST)
उज्जैन। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन पहुंच गई है। राहुल गांधी ने मंगलवार को उज्जैन पहुंचने पर बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने महाकाल का दूध से अभिषेक किया। राहुल ने पञ्चोपचार विधि से पूजा की। पूजन के दौरान पुजारी रमन त्रिवेदी ने उनसे गोत्र पूछा तो उन्होंने कश्यप बताया। 
 
शाम साढ़े चार राहुल मंदिर प्रांगण में आए। उनके साथ कमलनाथ भी थे, लेकिन वे नंदी हाल में ही रुके रहे। सफेद धोती, रुद्राक्ष की माला पहने राहुल ने बाबा महाकाल को दंडवत प्रणाम किया। महाकाल मंदिर में करीब 20 मिनट रुककर उन्होंने पूजा-अर्चना की। 
 
rahul gandhi
गर्भगृह में गए राहुल गांधी ने शिवलिंग पर बेलपत्र, गुलाल व अन्य पूजन सामग्री चढ़ाई। फिर दूध से अभिषेक किया। माला चढ़ाने के बाद उन्होंने नंदी की पूजा की। इसके बाद साष्टांग मुद्रा में महाकाल को प्रणाम किया। नंदी की पूजा के बाद वे गर्भगृह से बाहर निकल गए।
 
rahul gandhi
राहुल गांधी ने इंदौर जिले के सांवेर में सुबह 6 बजे यात्रा शुरू की। उज्जैन सीमा पर जिले के नेताओं ने यात्रा की अगवानी की और इंदौर जिले के नेताओं ने राहुल से विदाई ली। यात्रा के मद्देनजर इंदौर-उज्जैन रोड का ट्रैफिक सुबह बंद कर दिया गया था। राहुल गांधी आम लोगों से मिलते हुए चल रहे थे। हाथ हिलाकर उनका अभिवादन भी कर रहे थे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विधवा चायवाली के 4 बुजुर्ग प्रेमी, पांचवें की एंट्री हुई तो हो गया हत्याकांड, फिर इस तरह खुली पोल