Narak Chaturdashi
✕

राहुल गांधी के पुतले को पहनाई साड़ी, महंगा पड़ा बयान

Webdunia
बुधवार, 11 अक्टूबर 2017 (17:57 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) को लेकर राहुल गांधी ने जो बयान दिया था, वह उनके लिए ही मुसीबत का सबब बन गया है। 
 
दरअसल, वडोदरा में छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा था कि भाजपा का मुख्य संगठन आरएसएस है। उसमें कितनी महिलाएं हैं? क्या कभी आपने शाखा में महिलाओं को देखा है? शाखा में कभी महिलाओं को शॉर्ट्‍स में देखा है? राहुल ने आगे कहा कि मैंने तो नहीं देखा। पता नहीं महिलाओं ने क्या गलती की है। आरएसएस में एक भी महिला नहीं दिखती। कांग्रेस में तो हर जगह महिलाएं दिखाई देती हैं। 
 
राहुल के इस बयान से विवाद खड़ा हो गया है। राजकोट में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने विरोधस्वरूप राहुल के पुतले को बिंदी लगाकर साड़ी पहनाई। साथ ही राहुल और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी हुई। इस विरोध प्रदर्शन में मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी की पत्नी अंजलि रूपाणी भी शामिल थीं। 
 
क्या राहुल यह नहीं जानते : राहुल गांधी ने महिलाओं को शॉर्ट्‍स पहनने के नाम पर संघ पर निशाना तो साध लिया, लेकिन शायद उन्हें यह नहीं मालूम की संघ की तर्ज पर महिलाओं की राष्ट्र सेविका समिति भी समानांतर रूप से काम करती है। इसके अलावा दुर्गा वाहिनी जैसे संगठन भी महिलाएं ही संचालित करती हैं। अब या तो राहुल गांधी को इसके बारे में जानकारी नहीं है या फिर शॉर्ट्‍स के नाम उनका एकमात्र उद्देश्य भाजपा अथवा संघ की आलोचना करना था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख