IMF अनुमान पर राहुल का कटाक्ष, यह नफरत से भरे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की ठोस उपलब्धि

Webdunia
बुधवार, 14 अक्टूबर 2020 (10:57 IST)
नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बांग्लादेश के, प्रति व्यक्ति जीडीपी के मामले में निकट भविष्य में भारत से आगे निकलने संबंधी अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अनुमान को लेकर भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह नफरत से भरे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की ठोस उपलब्धि है।
 
उन्होंने बुधवार को आईएमफ के अनुमान संबंधी एक ग्राफ को साझा करते हुए ट्वीट किया, 'यह भाजपा के नफरत भरे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की छह साल की ठोस उपलब्धि है। बांग्लादेश भारत से आगे निकलने वाला है।'
 
 
कोरोनावायरस से बुरी तरह प्रभावित भारतीय अर्थव्यवस्था में इस वर्ष के दौरान 10.3 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आने का अनुमान है। इस दौरान विश्व अर्थव्यवस्था में 4.4 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान है।
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021 में भारतीय अर्थव्यवस्था में संभवत: 8.8 प्रतिशत की जोरदार बढ़त दर्ज की जाएगी और वह चीन को पीछे छोड़ते हुए तेजी से बढ़ने वाली उभरती अर्थव्यवस्था का दर्जा फिर से हासिल कर लेगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सुनीता विलियम्स के बालों पर फिदा हुए ट्रंप, किया यह वादा

राजीव गांधी पर फिर बोले मणिशंकर अय्यर, जानिए अब क्या कह दिया

ट्रंप चाल से परेशान चीन ने भारत की ओर बढ़ाया दोस्ती का हाथ

प्रणब मुखर्जी स्मारक के पास बनेगा पूर्व पीएम मनमोहन का स्मारक

कर्नाटक में स्कूलों में सप्ताह में 6 दिन मिलेंगे अंडे और केले

सभी देखें

नवीनतम

UP में संत रविदास की प्रतिमा तोड़ी, मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

केंद्र सरकार ने मुद्रा योजना के तहत 32 लाख करोड़ रुपए दिए, प्‍लान को लेकर PM मोदी ने कांग्रेस पर किया यह कटाक्ष

राजीव गांधी पर फिर बोले मणिशंकर अय्यर, जानिए अब क्या कह दिया

Ram Mandir Trust को अवैध रूप से बेची मंदिर की जमीन, आरोपी पुजारी के खिलाफ FIR दर्ज

इस साल कितनी होगी भारत में वेतन वृद्धि, क्या कहता है डेलॉयट का अनुमान

अगला लेख
More