dharma sangrah
✕

गायों को लेकर राजनीति करते हैं भाजपा और संघ : राहुल

Webdunia
बुधवार, 28 सितम्बर 2016 (14:29 IST)
शाहजहांपुर। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर गायों को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि देवरिया से यहां तक कि अपनी किसान यात्रा के दौरान उन्होंने गायों की दुर्दशा देखी है और गोरक्षा का दम भरने वाली भाजपा तथा संघ उनकी सुध नहीं ले रहे हैं।
 
राहुल ने मंगलवार शाम पुवांया में आयोजित खाट सभा में किसानों से कहा कि भाजपा और आरएसएस के लोग दलाल हैं। ये लोग गायों को लेकर राजनीति करते हैं जबकि देवरिया से यहां तक मैंने गायों की दुर्दशा देखी है। (नरेन्द्र) मोदीजी ने गायों को चुनावी स्टंट बना रखा है। 
 
उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में गायें सड़कों पर मरने को मजबूर हैं और कोई तथाकथित गोरक्षक उनकी सुध नहीं ले रहा है। दरअसल, गायें आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सियासत का औजार बनाई जा रही हैं।
 
राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी ने गत लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कहा था कि वे हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे और कालेधन के 15-15 लाख रुपए हर नागरिक को दिए जाएंगे लेकिन किसी को न तो रोजगार मिला और न ही किसी के खाते में 15 लाख रुपए ही आए।
 
उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की सरकार ही है, जो अगर कुछ कहती है तो उसे करती भी है। कांग्रेस ने वर्ष 2008 में किसानों का 70 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया था और जिस दिन हिन्दुस्तान में कांग्रेस की सरकार बनेगी, तो हम 10 दिन के अंदर कर्ज माफ करके दिखा देंगे। (भाषा)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

नवीनतम

मस्जिद में छुपा था लश्कर कमांडर लतीफ भट, वीडियो कॉल पर सरेंडर की अपील ठुकराई; मुठभेड़ में ढेर

खतरनाक हुआ चक्रवात 'अकवान', समुद्र में उठेंगी 2 मीटर ऊंची लहरें; 2 लाख लोगों को सुरक्षित निकालने की तैयारी

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

अगला लेख